सलमान खान के सामने डांस करने से घबराए Varun Dhawan, अचानक फिल्म के सेट पर पहुंचे भाईजान
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने सलमान खान संग एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। ...और पढ़ें
-1776579390910_m.webp)
सलमान खान और वरुण धवन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वरुण धवन ने शेयर किय वीडियो
सलमान खान संग आए नजर
इस मूवी में नजर आएंगे वरुण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर वरुण धवन का नाम इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में बना हुआ है। मूवी का पहला गाना ब्याह करवा दो जी हाल ही में रिलीज हुआ है। इस बीच वरुण ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में सुपरस्टार सलमान खान की झलक देखने को मिल रही है। जिसमें वह है जवानी तो इश्क होना है के सेट पर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वरुण धवन ने सलमान के सामने डांस करने को लेकर भी एक बड़ी बात लिखी है।
वरुण ने शेयर किया ये वीडियो
रविवार को वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। दरअसल ये वीडियो है जवानी तो इश्क होना है मूवी के फर्स्ट सॉन्ग ब्याह करवा दो जी का बीटीएस है। इस वीडियो में आपको वरुण धवन, सलमान खान, निर्देशक डेविड धवन और मनीष पॉल की झलक देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- फिर पर्दे पर दिखेगी Varun Dhawan और Kriti Sanon की जोड़ी, कॉमेडी फिल्म में हुई एक्ट्रेस की एंट्री

पोस्ट के कैप्शन में वरुण ने लिखा है- भारत के सबसे चर्चित कुंवारे शख्स के सामने डांस करना हमेशा एक चुनौती रहता है। इस कैप्शन में वरुण धवन सलमान खान की तरफ इशारा कर रहे हैं। सलमान खान के डायरेक्टर डेविड धवन के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। बतौर एक्टर सलमान ने डेविड के डायरेक्शन में बनीं जुड़वा और मुझसे शादी करोगी जैसी कई कल्ट कॉमेडी फिल्मों में काम किया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
यही कारण है जो डेविड धवन के बेटे और अभिनेता वरुण धवन के साथ सलमान की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी देखने को मिलती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या सलमान फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।
इन मूवीज में किया कैमियो
सलमान खान के वह कलाकार हैं, जो कैमियो रोल के लिए फिल्ममेकर्स की पहली पसंद रहते हैं। वह वरुण धवन की कई मूवीज में गेस्ट अपीरियेंस करते हुए दिखाई दे चुके हैं, जिनमें जुड़वा 2 और बेबी जॉन के नाम शामिल हैं। बता दें कि वरुण की अपकमिंग मूवी है जवानी तो इश्क होना है 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।