Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Operation Sindoor के लिए मिल गया लीड हीरो, रेस में शामिल इस एक्टर का नाम?

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 11:25 AM (IST)

    निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ऑपरेशन सिंदूर के लिए लीड एक्टर के तौर पर एक फ्लॉप एक्टर का नाम सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

    फिल्म ऑपरेशन सिंदूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    फिल्म ऑपरेशन सिंदूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ऑपरेशन सिंदूर की कास्टिंग का काम शुरू

    2. एक्टर के लिए रेस में शामिल ये कलाकार

    3. विवेक अग्निहोत्री करेंगे फिल्म का डायरेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए साल 2025 में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस खास मिशन की कहानी आपको आने वाले समय में फिल्म ऑपरेशन सिंदूर में देखने को मिलेगी। जिसका आधिकारिक एलान निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और निर्माता भूषण कुमार ने किया था। 

    अब खबर आ रही है कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए लीड एक्टर की तलाश लगभग पूरी हो गई है, जिसमें एक फ्लॉप स्टार किड का नाम सामने आ रहा है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं। 

    ऑपरेशन सिंदूर में नजर आ सकता है ये एक्टर

    फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कुछ दिनों पहले ही निर्माता भूषण कुमार के साथ मिलकर पिछले साल भारतीय सेना द्वारा किए ऑपरेशन सिंदूर पर इसी नाम से फिल्म बनाने की घोषणा की थी। अब खबरें हैं कि इस फिल्म को वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ बनाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 के बाद Operation Sindoor की बारी, पर्दे पर दिखेगी भारत-पाकिस्तान की 'जंग'

    operation sindoor (2)

    सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, विवेक और भूषण कुमार ने कुछ दिनों पहले ही वरुण को यह फिल्म ऑफर किया था। वरुण ने भी फिल्म के नायक की भूमिका निभाने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, अभी तक उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है। वह पहले पूरी पटकथा सुनेंगे फिर अंतिम निर्णय लेंगे। ऐसे में उनके नाम का आधिकारिक एलान होने में अभी समय लग सकता है।

    बता दें कि पिछले साल कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमलों के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाने के लिए सात मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाकों में काफी दिनों तक संघर्ष देखने को मिला था। 

    वरुण धवन की अगली

    वरुण की अगली फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो वह है जवानी तो इश्क होना है, जिसका टीजर मंगलवार को मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है। जिसे देखकर ऑडियंस की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो आने वाली 22 मई को है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी, इस मूवी को वरुण के पिता फिल्मकार डेविड धवन डायरेक्टर कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- AI से बने बच्चे... गोविंदा की मूवी से कॉपी; Varun Dhawan की फिल्म का टीजर देख इंटरनेट का हुआ भेजा फ्राई