Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Operation Sindoor पर आ रही फिल्म, ये दिग्गज डायरेक्टर संभालेगा कमान

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 04:59 PM (IST)

    बॉलीवुड 'ऑपरेशन सिंदूर' नामक एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा है। यह फिल्म पहलगाम नरसंहार और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर की ...और पढ़ें

    विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार आएंगे साथ (फोटो-एक्स)

    विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार आएंगे साथ (फोटो-एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री (Viviek Agnihotri) को मुख्य रूप से सच्ची घटनाओं, राजनीतिक और सामाजिक और संवेदनशील मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हीं फिल्में अक्सर विवादों के कारण चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब फिल्ममेकर एक अहम मुद्दे पर मूवी बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    विवेक अग्निहोत्री के साथ आएंगे नजर

    बॉर्डर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, टी सीरीज के हेड भूषण कुमार अब ऑपरेशन सिंदूर को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूषण कुमार ने पहलगाम में हुए दुखद नरसंहार और पाकिस्तान में आतंकवादियों के बेस कैंप पर हमला करके भारतीय सेना द्वारा लिए गए बदले पर आधारित एक वॉर ड्रामा डायरेक्ट करने के लिए द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ हाथ मिलाया है।

    WhatsApp Image 2026-02-18 at 4.57.56 PM

    यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri ने रिलीज से पहले बदल दिया The Delhi Files का नाम, अचानक क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

    टी सीरीज करेगा प्रोड्यूस

    सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा,"भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए साथ आए हैं। इसे टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा, और फिल्म को विवेक अग्निहोत्री डायरेक्ट करेंगे।"

    WhatsApp Image 2026-02-18 at 4.57.19 PM

    मारे गए थे 50 से ज्यादा आतंकी

    भारत ने 7 मई, 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसमें 50 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और 60 घायल हुए। इन हमलों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में मुख्य आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें कोटली, अहमदपुर शर्किया, मुज़फ़्फ़राबाद, मुरीदके और फ़ैसलाबाद जैसे इलाकों में हमले हुए। ऑपरेशन के बारे में बताते हुए, सेना ने जोर दिया कि हमले बहुत सावधानी से किए गए थे ताकि तनाव न बढ़े और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर ने किया धुरंधर का रिव्यू, बोले- 'दिमाग चकरा गया'