Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samay Raina ने Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के गाने के लिए वरुण धवन को किया ट्रोल, बोले- 'कुछ अच्छा बनाओ...'

    Updated: Wed, 13 May 2026 03:27 PM (IST)

    वरुण धवन ने अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के गाने 'wow' पर यूट्यूबर समय रैना के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में समय रैना गाने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वरुण धवन ने समय रैना के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया

    2. समय रैना ने 'wow' गाने को मजाकिया अंदाज में ट्रोल किया

    3. 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून 2026 को रिलीज होगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। फिल्म के टीजर और गानों ने पहले ही ऑनलाइन धूम मचा रखी है, लेकिन एक खास गाना 'wow' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    इसी चर्चा के बीच वरुण ने हाल ही में यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के साथ हुई बातचीत का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

    यह भी पढ़ें- 'बंदर' से टक्कर लेंगे वरुण धवन, फिर से बदल गई Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रिलीज डेट

    वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो

    वरुण ने इंस्टाग्राम पर समय के साथ जिम सेशन का एक वीडियो पोस्ट किया। इस क्लिप में वरुण 'wow' गाने की एक लाइन गाते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण को ऐसा लगता है कि समय उसके आगे की लाइन गाएंगे। लेकिन कॉमेडियन मजाकिया अंदाज में उन्हें बीच में ही रोकते हुए कहते हैं,"भाई, ऐसे नहीं चलेगा गाना।"

    इस पर वरुण धवन उनसे पूछते हैं कि ऐसा क्यों कह रहे? तो समय कहते हैं, - 'अच्छा गाना बनाओ ऐसे ही चलेगा यार।' फिर वरुण हंसकर कहते हैं- 'शिट यार! मुझे लगा चल जाता है ऐसे।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    कई लोगों को पसंद नहीं आया था गाना

    फैंस को समय और वरुण की ये मस्ती बहुत पसंद आई। कमेंट्स सेक्शन में उन्होंने हंसी वाले इमोजी बनाकर रिएक्ट किया। वरुण के जन्मदिन पर 'वॉव' गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को तनिष्क बागची, रोनी अजनाली और गिल मचराई ने कंपोज किया है, जबकि इसे हार्डी संधू और किरण बाजवा ने गाया है। सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता के बावजूद, गाने को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी।

    Varun (18)

    डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म डेविड धवन और उनके बेटे वरुण के बीच 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' के बाद चौथा कोलैबोरेशन है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मिल गया दिलजीत दोसांझ का रिप्लेसमेंट, No Entry 2 में होगी स्टार किड की एंट्री?