दो फिल्में मिलाकर डेविड धवन ने बना दी थी Govinda की मूवी, 34 साल से कल्ट है लव स्टोरी थ्रिलर
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने 34 साल पहले दो पुरानी फिल्मों को मिलाकर गोविंदा की एक कल्ट मूवी का निर्माण किया था। ...और पढ़ें

डेविड धवन और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
डेविड और गोविंदा ने साथ में कीं 15 से ज्यादा फिल्में
34 साल आई थी गोविंदा की ये कल्ट मूवी
गोविंदा की मूवी की कहानी दो फिल्मों से मिलती-जुलती
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के निर्देशक और एक्टर की फेमस जोड़ी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें डेविड धवन और गोविंदा (Govinda) का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय में बतौर निर्देशक अपने करियर की आखिरी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hia को लेकर डेविड का नाम चर्चा में बना हुआ है।
इस बीच हम आपको उनकी और गोविंदा की एक ऐसी कल्ट मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी 90 के दशक की दो बड़ी हिट फिल्मों से मेल खाती थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।
गोविंदा की क्लट फिल्म
साल 1989 में आई फिल्म ताकतवर से गोविंदा ने डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan)( की फिल्मों में काम करना शुरू किया और इसके बाद इन दोनों की जोड़ी कुछ ऐसी जमी की 90 के दशक में दोनों ने एक साथ कई सफल मूवीज दीं। उनमें से एक फिल्म थी शोला और शबनम, जिसे 1992 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी में गोविंदा अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- 'घुटनों पे गोली मारे...' सुनीता आहूजा ने Govinda के गोली कांड पर कसा तंज, लाफ्टर शेफ्स 3 में भांजे के साथ की मस्ती
-1779786245792.jpg)
शोला और शबनम बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर सफल रही और सुपरहिट साबित हुई है। मूवी की कहानी और गानों ने फैंस का दिल जीता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निर्देशक डेविड धवन की शोला और शबनम की कहानी उसी दौर की दो पुरानी फिल्में आमिर खान की दिल (Dil) और सनी देओल की घायल (Ghayal) से मिलती है।
खबरें और भी

शोला और शबनम के पहले हाफ में दिल फिल्म की तरह रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलती है, जबकि इंटरवल के बाद गोविंदा की मूवी का टोन ही चेंज हो जाता है और ये एक्शन थ्रिलर के तौर पर सामने आती है, जो सनी देओल की घायल से मेल खाती है। इस तरह से इन दोनों मूवीज को मिलाकर देखा जाए तो शोला और शबनम निकलकर सामने आती है।
15 से ज्यादा मूवीज में दिखी गोविंदा और डेविड की जोड़ी
गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की सबसे ज्यादा हिट फिल्में डेविड धवन के डायरेक्शन में दी हैं, 15 से अधिक फिल्मों में दोनों की जोड़ी एक साथ आई। उनकी कुछ कल्ट मूवीज के बारे में बात की जाए तो वे इस प्रकार हैं-
स्वर्ग
शोला और शबनम
आंखें
राजा बाबू
कुली नंबर-1
हीरो नंबर-1
बड़े मियां छोटे मियां
बनारसी बाबू
पार्टनर
इस तरह की डेविड धवन की कई शानदार फिल्मों में गोविंदा ने बतौर एक्टर काम किया।
यह भी पढ़ें- करोड़पति बन गई Govinda की 'रितु', एक्टिंग छोड़ किया बिजनेस, 10 साल तक रही थीं गायब