करोड़पति बन गई Govinda की 'रितु', एक्टिंग छोड़ किया बिजनेस, 10 साल तक रही थीं गायब
90s के दशक में एक ऐसी अभिनेत्री ने अपना जलवा बिखेरा था, जो अपने खूबसूरती और एक्टिंग से माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी को भी टक्कर देती थी। ...और पढ़ें

गोविंदा की हीरोइन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
गोविंदा की फिल्म आंखें में आई थी नजर
3 दशक बाद इतना बदला लुक
इन मूवीज के लिए फेमस हैं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर फिल्मकार का सपना होता है कि उसकी वह सिनेमा जगत में जल्द से जल्द डेब्यू करे और अगर उसकी पहली फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाए, तो वह वाकई सोने पर सुहागा वाला मामला बैठता है।
ऐसी ही अभिनेत्री 90 के दशक में आईं, जो अपनी बेबाक खूबसूरती और कमाल की अदाकारी के बदलते श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी लेडी सुपरस्टार्स पर भारी पड़ती थीं। धमाकेदार आगाज के बाद गुमनामी के साये में खोने वालीं उस हसीना का नाम रितु शिवपुरी (Ritu Shivpuri) है, जो एक्टिंग छोड़ आज बिजनेस की दुनिया में नाम कमा रही हैं और करोड़ों की मालिक बन गई हैं।
करोड़पति बनीं रितु शिवपुरी
90s की लोकप्रिय अदाकाराओं में शुमार रहने वालीं रितु शिवपुरी ने एक्टिंग करियर को उस वक्त विराम दे दिया था, जब उनकी फिल्में चलना बंद हो गए हैं। अपनी मुश्किल स्थिति को समझते हुए, रितु सिनेमा से दूरी बनाई और शादी करके घर बसाने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं Ramayan की 'शूर्पणखा', फिल्में छोड़ राजनीति में कमाया नाम, जीती हैं लग्जरी लाइफ

उन्होंने साल 2006 में हरि वेंकट से शादी की, जोकि एक बिजनेसमैन हैं और ग्लैमर की दुनिया से दूर रहते हैं। सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
-1777198167536.jpg)
रितु ने भी उनका साथ दिया और बॉलीवुड से लगभग गायब ही हो गईं। शादी के बाद रितु के दो बच्चे हए, जिनमें- बेटी समारा और बेटे रोहैल के नाम शामिल हैं।

एक्टिंग से नाता तोड़ने के बाद, रितु शिवपुरी ने ज्वेलरी डिजाइन का बिजनेस शुरू किया। इस कारोबार ने उनकी किस्मत चमका दी और उन्हें सफलता भी मिली। मौजूदा समय में रितु करोड़ों की मालिक हैं और पति के बिजनेस के साथ-साथ अपने कारोबार को भी उड़ान दे रही हैं।
खबरें और भी
इस मूवी से किया था डेब्यू
दरअसल रितु शिवपुरी ने अभिनेता गोविंदा की लोकप्रिय फिल्म आंखें (1993) से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस मूवी में रितु ने रितु नाम का ही किरदार अदा किया था। पहली फिल्म हिट होने के बाद वह सिनेमा जगत में रातोंरात स्टार बन गईं। उनकी फेमस मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें-
रॉक डांसर
काला साम्राज्य
आर या पार
भाई भाई
एलान
जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज क्लास जैसे कई ओटीटी प्रोजेक्ट में बतौर एक्ट्रेस रितु नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Alka Yagnik की आवाज, माधुरी की कातिल अदाएं; 33 साल पहले आए 'कल्ट गाने' पर देशभर में मचा बवाल, बैन हुआ था सॉन्ग