Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'घुटनों पे गोली मारे...' सुनीता आहूजा ने Govinda के गोली कांड पर कसा तंज, लाफ्टर शेफ्स 3 में भांजे के साथ की मस्ती

    Updated: Sun, 03 May 2026 03:58 PM (IST)

    सुनीता आहूजा ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' में गोविंदा के 2024 के गोलीकांड पर तंज कसा, जहां उनकी मुलाकात भांजे कृष्णा अभिषेक से हुई। उन्होंने गोविंदा पर टिप्पणी ...और पढ़ें

    गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता (फोटो-इंस्टाग्राम)

    गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अक्सर अपने बेबाक बयानों से सुर्खियां बटोरती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वह अपनी निजी जिंदगी की झलकियां, मंदिर दर्शन और आध्यात्मिक यात्रा के बारे में भी बातें शेयर करती हैं।

    हाल ही में सुनीता 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आईं, जहां कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ उनकी भावुक मुलाकात हुई। लेकिन यहां भी सुनीता ने गोविंदा पर एक कमेंट किया जिसने सभी को फिर चौंका दिया।

    यह भी पढ़ें- करोड़पति बन गई Govinda की 'रितु', एक्टिंग छोड़ किया बिजनेस, 10 साल तक रही थीं गायब

    सुनीता ने गोविंदा पर कसा तंज

    लाफ्टर शेफ्स 3 के एपिसोड के दौरान सुनीता ने गोविंदा पर तंज कसते हुए 2024 की शूटिंग की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा,'कश्मीरा, मैं तुमसे एक बात कहना चाहती हूं, जो आदमी अपनी पत्नी का सम्मान करता है वही हीरो है। जो अंखियों से गोली मारता है, जहां थर्ड पार्टी पर चला जाता है… तो घुटनों पर गोली मार लेता है।”

    Sunita (3)

    गोविंदा को पैर पर लग गई थी गोली

    बता दें कि अक्टूबर 2024 में मुंबई स्थित अपने घर में गोविंदा को अचानक गोली लग गई थी। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को फोन पर बताया था कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में वापस रख रहे थे, तभी वह उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी।"

    खबरें और भी

    कृष्णा अभिषेक ने जवाब में कहा, "मुझे नहीं पता कि मुझे किसका पक्ष लेना चाहिए, उनका या इनका।" फिर कृष्णा कहते हैं कि उनकी मामी को देखकर इंडस्ट्री के कुछ बड़े सुपरस्टार भी कांप जाते हैं, तो सुनीता हंस पड़ती हैं और कहती हैं,"कांपते हुए गायब भी हो जाते हैं..."

    गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता 1990 के दशक में गोविंदा के मशहूर होने से बहुत पहले शुरू हुआ था। उन्होंने मार्च 1987 में चुपचाप शादी कर ली, उस समय जब गोविंदा फिल्मों में कदम रख रहे थे।

    यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे गोविंदा, भक्तों में मची सेल्फी लेने की होड़