Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहिनी एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे गोविंदा, भक्तों में मची सेल्फी लेने की होड़

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:35 PM (IST)

    अभिनेता गोविंदा मोहिनी एकादशी पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे, जहां भक्तों में उनकी दीवानगी साफ दिखी। सुरक्षा के बीच उन्होंने दर्शन किए और सेव ...और पढ़ें

    वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते अभिनेता गोविंदा। - फोटो: जागरण।

    वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते अभिनेता गोविंदा। - फोटो: जागरण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति में अपनी छवि बना चुके अभिनेता गोविंदा माेहिनी एकादशी पर जब ठाकुर बांकेबिहारीजी का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे तो भक्तों में उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोली।

    मंदिर परिसर में श्रद्धालु आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन छोड़ गोविंदा की ओर पहुंचने को उत्साहित दिखाई दिए तो रास्तों में भी श्रद्धालु और स्थानीय लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने, वीडियाे बनाने की होड़ लगी रही। भारी सुरक्षाघेरे में गोविंदा ने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

    मोहिनी एकादशी पर दर्शन के लिए पहुंचे गोविंदा

    फिल्मी अभिनेता गोविंदा सोमवार को मोहिनी एकादशी पर सुबह करीब बाहर बजे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे। मंदिर में जब अभिनेता गोविंदा ने एंट्री ली तो पहले से मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु जो कि ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन का आनंद ले रहे थे। अचालक अपने बीच गोविंदा को देखा वे उनके समीप आने को उत्साहित दिखाई दिए।

    हर कोई गोविंदा के समीप आकर सेल्फी लेने की होड़ में दिखाई दिया

    हर कोई गोविंदा के समीप आकर सेल्फी लेने की होड़ में दिखाई दिया तो पुलिसफोर्स और उनके निजी सुरक्षाघेरे ने श्रद्धालुओं को समीप आने से रोक दिया। लेकिन, हर किसी की नजर गोविंदा पर जाकर टिक गई। हर श्रद्धालु के मन में एक ही सवाल किस तरह से गोविंदा मंदिर के वीआईपी कटहरा में पहुंचकर आराध्य के दर्शन करते हैं।

    करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे गोविंदा

    मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को छोड़ अपनी नजर गोविंदा पर ही टिकाए रखी और करीब पंद्रह मिनट तक गोविंदा मंदिर में रहे तो उनके समीप पहुंचने की होड़ श्रद्धालुओं में देखने को मिली। जब गोविंदा मंदिर से बाहर निकलकर मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे तो मंदिर की गली में गोविंदा के प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया।

    खबरें और भी

    सेवायतों ने गोविंदा को ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया

    अभिनेता गोविंदा ने मंदिर में सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी द्वारा उच्चरित मंत्रों के मध्य आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायतों ने गोविंदा को ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद कुछ देर के लिए गोविंदा ने आचार्य गोपी गोस्वामी के साथ आध्यात्मिक चर्चा की और गंतव्य को चले गए।

    यह भी पढ़ें- संभल में प्रशासन का एक्शन, सौंधन किले की जमीन पर बने अवैध मकान जमींदोज