संभल में प्रशासन का एक्शन, सौंधन किले की जमीन पर बने अवैध मकान जमींदोज
संभल में पुरातत्व विभाग के सौंधन किले की जमीन से अवैध कब्जे हटाने का अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन बुलडोजर से चार अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए, जबकि 2 ...और पढ़ें

संभल में सौंधन किले की भूमि पर बने अवैध मकानों पर चलता बुलडोजर l जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, संभल। पुरातत्व विभाग में ‘गेट-वे आफ कारवां सराय’ नाम से दर्ज सौंधन किले की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की कवायद रविवार से शुरू हो गई। हंगामा होते देख प्रशासन ने पुलिस फोर्स बुलवाया। जिसके बाद पहले दिन बुलडोजर से चार अवैध निर्माण जमींदोज कराए। वहीं, जमीन से ही 26 अन्य चिह्नित अवैध निर्माण भी ध्वस्त किये जाएंगे। मौके पर पुलिस व पीएसी बल तैनात है।
वर्ष 2024 में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुरातत्व विभाग की टीम ने सौंधन किले का निरीक्षण किया था। किला जर्जर अवस्था में था। ऐसे में पहले इसके गेट का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराया गया। वहीं, आसपास के इलाके पर निर्माण देखे, जो अमूमन किले के आसपास नहीं होते हैं।
30 अवैध निर्माण मिले
राजस्व विभाग की टीम से जांच करने को कहा। पैमाइश शुरू हुई और 30 अवैध निर्माण मिले। जिसके बाद शुक्रवार को डीएम ने एसपी केके बिश्नोई व पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ फिर से मौका-मुआयना किया। उन्होंने अवैध निर्माण को खाली कराने और क्रमवार खाली कराकर ध्वस्त करने के निर्देश दिए। रविवार को राजस्व विभाग की टीम हल्का लेखपाल नीरज सैनी और कानूनगो के नेतृत्व में बुलडोजर लेकर पहुंची। इस बीच अतिक्रमण करने वाले लोग विरोध करने लगे।
पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया
मामला बिगड़ता देख प्रशासन अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पहले दिन किले से सटकर बने चार अवैध मकान ध्वस्त कराए। इसके बाद कुछ लोग खुद परिवार के साथ अतिक्रमण हटाने लगे, जिससे माहौल धीरे-धीरे शांत हो गया।
खबरें और भी
जिलाधिकारी ने बेसहारा और आवासहीन लोगों की पहले रहने की व्यवस्था करने, फिर अतिक्रमण ध्वस्त करने को कहा है। इससे पहले संभल में पिछले डेढ़ साल में दो दर्जन से अधिक अवैध निर्माण तोड़े जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के शैक्षिक विवरण में संशोधन का एक और मौका, 6 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
यह भी पढ़ें- रालोद की पश्चिमी यूपी में बढ़ती हलचल, भाजपा से सीटों के बीच बढ़ सकती है खींचतान