विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वह ध्यान खींचने के लिए...', Virat Kohli पर कमेंट करने के लिए Abhijeet Sawant ने राहुल वैद्य पर कसा तंज

Published: Sun, 18 May 2025 01:14 PM (IST)

पिछले कुछ समय से बिग बॉस फेम सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) पर कमेंट ...और पढ़ें

अभिजीत सावंत ने राहुल वैद्य पर कसा तंज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अभिजीत सावंत ने राहुल वैद्य पर कसा तंज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राहुल वैद्य ने विराट कोहली को बताया था जोकर
  2. राहुल का दावा- विराट ने उन्हें कर दिया अनब्लॉक
  3. अभिजीत सावंत ने राहुल वैद्य पर किया कमेंट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राहुल वैद्य इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका कोई लेटेस्ट गाना या फिर कोई शो नहीं, बल्कि इंडियन क्रिकेटर और अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली (Virat Kohli) के बारे में कमेंट करना है। अब जाने-माने सिंगर अभिजीत सावंत ने राहुल पर तंज कसा है।

अभिजीत सावंत और राहुल वैद्य एक साथ इंडियन आइडल सीजन 1 में में आ चुके हैं। दोनों कॉम्पटीटर्स रह चुके हैं। हाल ही में, अभिजीत ने राहुल वैद्य और विराट कोहली के विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।

दरअसल, राहुल वैद्य ने एक बार कहा था कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। अब उन्होंने एक पोस्ट में विराट को उन्हें अनब्लॉक करने के लिए थैंक्यू बोलते हुए देखा गया है। कुछ दिन पहले ही राहुल ने उन्हें जोकर भी बुलाया था। अब इन सबके बीच अभिजीत ने उन्हें अटेंशन सीकर बताया है।

अभिजीत ने राहुल के विवाद पर दिया रिएक्शन

अभिजीत सावंत ने हिंदी रश के साथ बातचीत में राहुल वैद्य के बारे में कहा, "वह उनमें से एक है जो अटेंशन लिए बिना नहीं रह सकता है। किसी इंसान में ऐसी आदत होती है कि उसे नोटिस होना पसंद होता है, वह ध्यान खींचने के लिए कुछ न कुछ करता रहता है। मुझे ये चीजें रेलिवेंट भी नहीं लगती हैं। उसका कोई मतलब नहीं है।"

Abhijeet Sawant

अभिजीत सावंत ने आगे कहा, "कोई सच में भी गलत करते भी आपको दिखा, फिर वो कितना भी बड़ा हो तो आप बोल दो। फिर आप एक मार्क बना रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं है। बाकी कोई नहीं बोल रहा है।"

यह भी पढ़ें- 'वो तुझे जानता भी कहां...' अभिषेक मल्हान ने उड़ाई राहुल वैद्य की खिल्ली, करियर को लेकर दे दी ऐसी सलाह

क्या है राहुल और विराट का विवाद?

एक बार मीडिया से बातचीत में राहुल वैद्य ने खुलासा किया था कि विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया, लेकिन उन्हें इसका कारण नहीं पता। हाल ही में, विराट कोहली से गलती से अवनीत कौर की फोटो लाइक हो गई थी जिसकी सफाई में क्रिकेटर ने एल्गोरिदम को जिम्मेदार ठहराया था।

View this post on Instagram

A post shared by RAHUL VAIDYA (@rahulvaidyarkv)

राहुल वैद्य ने विराट कोहली का मजाक बनाया और उन्हें ट्रोल किया। यही नहीं, उन्होंने विराट को जोकर तक बुला डाला। अब एक हालिया पोस्ट में उन्होंने क्रिकेटर को उन्हें अनब्लॉक करने के लिए धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें- 'आप देश का गर्व...' Virat Kohli ने राहुल वैद्य को अनब्लॉक किया तो खुशी से झूम उठे सिंगर, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।