यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rubina Dilaik के सपोर्ट में आए अभिनव को मिली जान से मारने की धमकी, यूजर ने कहा - 'आसिम भाई से पंगा नहीं'
फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड की अनाउंटसमेंट हाल ही में हुई। इसमें रुबीना दिलैक समेत चार गैंग लीडर नजर आ रहे ...और पढ़ें

HighLights
- आसिम रियाज संग हुआ रुबीना दिलैक का झगड़ा
- अभिनव ने किया था पत्नी को सपोर्ट
- एक्टर को ऑनलाइन मिली धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बैटलग्राउंड पर रूबीन दिलैक और आसिम रियाज की बहस के बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद उनके पति अभिनव शुक्ला रूबीना के बीच बचाव में उतरे थे। अब इस मामले में आसिम के फैंस ने अभिनव शुक्ला को धमकी देना शुरू कर दिया है।
अभिनव शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी
अभिनेता अभिनव शुक्ला को रविवार को बिग बॉस 13 के प्रतियोगी और रैपर असीम रियाज के फैंस ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। यूजर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया और उसने अभिनव के घर पर गोलियां बरसाने की धमकी दी।
.jpg)
यह भी पढ़ें: पत्नी Rubina Dilaik के सपोर्ट में आए अभिनव शुक्ला, Asim Riaz के बर्ताव पर खड़े किए सवाल
खुद को बताया बिश्वोई गैंग का सदस्य
अभिनव ने रविवार दोपहर अपने एक्स हैंडल पर मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया। अंकुश गुप्ता नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम डीएम में अभिनेता को अपमानजनक मैसेज भेजा। मैसेज के एक हिस्से में लिखा था,"लॉरेंस बिश्नोई का बंदा हूं। तेरा पता पता है मेरे को,आ जाऊं क्या सलमान खान एक घर पे गोली मारा था वैसे तेरे भी घर आ कर गोली मारूंगा एके47 से।"
गार्ड को दी गोली मारने की धमकी
यूजर ने अभिनव के परिवार के सदस्यों को भी नुकसान पहुंचाने और उनके गार्ड को गोली मारने की भी धमकी दी। शख्स ने आगे मैसेज में लिखा- लास्ट वार्निंग दे रहा हूं, असिम को गलत बोलने से पहले तेरे नाम पर आ जाएंगे ठीक है। लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद, लॉरेंस बिश्नोई भाई असिम के साथ है।
DEATH THREATS to my family ! @DGPPunjabPolice @PunjabPoliceInd @DgpChdPolice @ChdPol. Person seems to be from Chandigarh / Mohali . Please act firmly & promptly. To anyone who recognises the person plz report to @DGPPunjabPolice pic.twitter.com/XLkktoYUXa
— Abhinav Shukla (@ashukla09) April 20, 2025
अभिनव ने एक्स पर शेयर किया किस्सा
अभिनेता ने यूजर की प्रोफाइल का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बताया गया कि धमकी देने वाला शख्स चंडीगढ़ से है। एक्स पर पंजाब पुलिस को टैग करते हुए अभिनव ने लिखा, "मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी! @DGPPunjabPolice @PunjabPoliceInd @DgpChdPolice @ChdPol. व्यक्ति चंडीगढ़/मोहाली का लग रहा है। कृपया सख्ती और तत्परता से कार्रवाई करें। जो कोई भी इस व्यक्ति को पहचानता है, कृपया @DGPPunjabPolice को रिपोर्ट करें।
क्या है पूरा मामला?
16 अप्रैल को रियलिटी शो बैटलग्राउंड के सेट पर शूटिंग के दौरान आसिम रियाज और अभिषेक आपस में भिड़ गए थे। इस बीच रुबीना दिलैक बीच-बचाव करने आईं, तो आसिम उनसे भी पंगा ले बैठे। बहस के दौरान आसिम ने रुबीना पर पर्सनल कमेंट किए, जिससे झगड़ा और भी बढ़ गया। सेट का माहौल बिगड़ने पर मेकर्स को शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी थी।
