King के सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक हुआ लीक? खतरनाक विलेन के किरदार में देखकर शॉक्ड रह गए फैंस
अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'किंग' के सेट से उनकी तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें वे एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ...और पढ़ें
-1778738632308_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'किंग' (King) की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह शाह रुख खान (Shah rukh Khan) के साथ नेगेटिव भूमिका या ग्रे-शेड (anti-hero) की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
बड़े बजट की इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म के सेट से अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh संग Deepika Padukone ने किया रोमांस, दूर खड़े पापा की गोद से देख रही थीं बेटी Dua, वीडियो हुआ लीक!
सेट से लीक हुईं अभिषेक की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर उनके एक्शन मोड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की BTS फोटोज वायरल होने के बाद अब फिल्म 'किंग' के सेट से कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
-1778739056912.jpg)
अभिषेक इसमें एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं जिसकी वजह से फैंस की उत्सुकता इसमें और बढ़ गई है। ये तस्वीरें ट्विटर पर मौजूद कई फैन अकाउंट्स पर शेयर की गईं। एक तस्वीर में अभिषेक एक ऊबड़-खाबड़ पहाड़ जैसे बैकग्राउंड के सामने एक वाहन के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी
ग्रे ओवरकोट में अभिषेक का धांसू लुक वायरल
उन्होंने काले रंग के कपड़ों के ऊपर एक लंबा ग्रे ओवरकोट पहना हुआ है और उनके हाथ में बंदूक है। एक अन्य तस्वीर में कार एक्सीडेंट का सीन स्केल और स्टाइल एक्शन सीन्स की ओर इशारा कर रहे हैं।
#AbhishekBachchan 😈 First Official Internet Breaking Alert LEAKED LOOK Photos ⚠️ From #KING 👑 Shoot On Sets In 2026❤️🔥#ABJr Full Fledge RAW & REAL First Look Reveal In #SiddharthAnand's Next PAN World Action Opus On #XMas Dec 24 2026 💯
— Shahabuddin Ahmed (SRKian) 2.0 🇮🇳 🇵🇸 (@Shahab2SRKian50) May 13, 2026
Its From CAR CRASH & CLIMAX Sequences💥 pic.twitter.com/CzoxMnSNMI
इन तस्वीरों से एक बात तो साफ हो गई कि अभिषेक बच्चन किंग में शाह रुख खान के अपोजिट एक शक्तिशाली खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,"ये तो करण अर्जुन के ठाकुर दुर्जन सिंह जैसे लग रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "किंग फिल्म का खलनायक!"
हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक की लीक हुई तस्वीरें फर्जी हैं। एक सूत्र ने अखबार को बताया, 'अभिषेक बच्चन फिलहाल ईटीपीएल के लिए यात्रा कर रहे हैं और इसी सिलसिले में आयरलैंड में हैं। फिल्म 'किंग' के सेट से उनकी जो तस्वीरें ऑनलाइन सर्कुलेट हो रही हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं।'
पहले दीपिका- शाह रुख की तस्वीर भी हुई लीक
इससे पहले, जब दीपिका और शाह रुख किंग की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका में थे तब शूटिंग के कई बिहाइंड-द-सीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिन्होंने तुरंत फैंस का ध्यान आकर्षित किया। एक फोटो में शाह रुख और दीपिका कोई डांस सीक्वेंस शूट कर रहे थे जबकि रणवीर और दुआ उन्हें दूर बैठकर देख रहे थे।
फिल्म 'किंग' को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म में शाह रुख खान एक शातिर हत्यारे की भूमिका में हैं। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- 'मैं इतना मजबूत नहीं कि सुन सकूं...', Abhishek Bachchan को बेटी आराध्या से ये एक सवाल पूछने में होती है घबराहट!