Shah Rukh संग Deepika Padukone ने किया रोमांस, दूर खड़े पापा की गोद से देख रही थीं बेटी Dua, वीडियो हुआ लीक!
शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' के सेट से दुआ का एक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लाडली मम्मी का डांस एन्जॉय करती दिखाई दीं ...और पढ़ें

'किंग' के सेट से लीक हुआ दुआ का वीडियो/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आगामी फिल्मों के कमिटमेंट्स को भी पूरा कर रही हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस 'अल्लू अर्जुन' की फिल्म 'राका' की शूटिंग कर रही हैं, तो वहीं शाह रुख खान संग 'किंग' के काम में भी वह रुकावट नहीं आने दे रही हैं।
हाल ही में दीपिका पादुकोण का शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' के सेट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को उनकी बेटी दुआ और पति रणवीर सिंह भी शूटिंग पर कंपनी देते हुए नजर आए।
किंग के सेट से लीक हुआ यह वीडियो
'किंग' के सेट से अभी तक कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। अब हाल ही में केप टाउन, साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रहे शाह रुख-दीपिका का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एक्स अकाउंट पर एक फैन ने शेयर किया है। इस लीक वीडियो में दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान बीच के पास एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान की शानदार केमिस्ट्री के अलावा एक और चीज है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आदमी एक बेबी को गोद में लिए हुए है। बेबी ने पिंक रंग के कपड़े पहने हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "शूटिंग के बीच बॉडीगार्ड्स जलाल और रवि छोटी सी दुआ के लिए डांस कर रहे हैं, जो रणवीर सिंह की गोद में है..सो क्यूट, यही तो परिवार है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बीच पर ढलता सूरज और Shah Rukh-Deepika का रोमांस, 'किंग' के सेट से वायरल हुआ अब तक का सबसे हसीन वीडियो!
srkdp goofing and shooting meanwhile jalal & ravi srkdp bodyguards doing lil dance for dua while she is snuggled in ranveer's arm so cute THAT'S FAMILY 😭😭😭 pic.twitter.com/iyuMu3snZO
— 🍂 (@heyyshonaaaa) May 6, 2026
सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार
इस तस्वीर में रणवीर सिंह की बेटी दुआ की शक्ल तो नहीं दिख रही है, लेकिन जिस तरह से शाह रुख के बॉडीगार्ड रवि बेबी के सामने डांस कर रहे हैं, उससे फैंस यही अंदाजा लगा रहे हैं कि वह दुआ ही है, जो मम्मी दीपिका को कंपनी दे रही है। एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड आप रणवीर और दुआ को इसमें देख सकते हो, रवि कैसे चीयर कर रहा है दुआ को।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि ये दुआ ही है, जो दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान का शूट देख रही है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "जलाल (दीपिका के बॉडीगार्ड) कैसे दुआ को खुश रखने की कोशिश कर रहा है।"