Met Gala 2026 में पहली बार फैशन का जलवा बिखेरेंगे Karan Johar, ये सेलेब्स भी रेड कारपेट पर करेंगे जादू
Met Gala 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन समारोह मेट गाला में करण जौहर भी नजर आने वाले हैं। मनीष मल्होत्रा ने उनकी एंट्री कन्फर्म की है। ...और पढ़ें

मेट गाला में फैशन दिखाएंगे करण जौहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सबसे बड़े फैशन इवेंट में से एक मेट गाला (Met Gala 2026) के मंच पर एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स देखने को मिलेंगे। 4 मई को न्यूयॉर्क शहर में होस्ट होने वाले इस फैशन इवेंट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपना जलवा बिखेरते हैं।
इस साल मेट गाला के मंच पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) भी डेब्यू करने वाले हैं। अब आखिरकार फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने कन्फर्म कर दिया है कि इस साल सबसे स्टाइलिश डायरेक्टर करण जौहर भी मेट गाला के मंच पर फैशन बिखेरेंगे।
करण जौहर मेट गाला में करेंगे डेब्यू
मनीष मल्होत्रा ने CBS के 'सैटरडे मॉर्निंग' शो पर इस बात को कन्फर्म किया है कि करण जौहर इस साल मेट गाला में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "इस बार मैं एक बहुत बड़े डायरेक्टर के लिए डिजाइन करने वाला हूं, जो अपने फैशन और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, वो करण जौहर हैं। रेड कारपेट पर अभी और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। चलिए, इंतजार करते हैं।
कौन-कौन बॉलीवुड सेलेब्स मेट गाला में होगा शामिल?
मेट गाला में करण जौहर के अलावा कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हो सकते हैं। इनमें दीपिका पादुकोण (Deepika ), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला और अनन्या बिड़ला शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा शायद इस साल इसमें शामिल न हों। हालांकि, अभी तक किसी की एंट्री कन्फर्म नहीं है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Fashion Year 2025: ग्लोबल रेड कार्पेट पर चला 'इंडियन मैजिक', इन 8 सितारों ने रचा इतिहास
कब और कहां होस्ट होगा मेट गाला?
मेट गाला अपनी पुरानी परंपरा के हिसाब से मई के पहले सोमवार यानी 4 मई 2026 को होस्ट हो रहा है जिसे भारत में दर्शक भारतीय समयानुसार (IST) 5 मई की सुबह लगभग 3:30 बजे शुरू होगा। आधिकारिक लाइवस्ट्रीम Vogue द्वारा होस्ट की जाएगी और यह उसके सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिनमें YouTube, TikTok और उसकी वेबसाइट शामिल हैं। भारत में इसे YouTube पर भी देखा जा सकता है।