'ऐश्वर्या अपना ख्याल खुद रख...' आराध्या की पेरेंटिंग को लेकर बोले Abhishek Bachchan, परवरिश को लेकर भी की बात
अभिषेक बच्चन ने आराध्या की परवरिश पर अपने विचार रखे और बताया कि वह और ऐश्वर्या मिलकर कैसे उदाहरण पेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पेरेंटिंग में ऐसे ...और पढ़ें
-1775223031685_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा शेयर नहीं करते। हालांकि उन्हें अक्सर पेरेंटिंग पर बात करते हुए देखा गया है। अभिषेक ने कई बार इस पर बात की है कि वो और ऐश्वर्या कैसे मिलकर आराध्या का ख्याल रखते हैं।
आराध्या की कैसे करते हैं परवरिश?
लिली सिंह से बातचीत में अभिषेक ने इस पर और गहराई से बात की। एक्टर ने बताया कि पेरेंटिंग को लेकर उनके और ऐश्वर्या के बीच में कोई प्री-डिफाइंड रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि वह एक पुरुष हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि केवल वही आराध्या को आत्मरक्षा करना सिखा सकते हैं, ऐश्वर्या भी ऐसा कर सकी हैं क्योंकि वो भी उतनी ही सक्षम हैं।
-1775223422409.jpg)
यह भी पढ़ें- Aishwarya-Abhishek का 23 साल पुराना रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर वायरल, जमकर रील बना रहे लोग
एक्टर ने ऐश्वर्या को बताया सक्षम
अभिषेक बच्चन ने कहा, “हमारे घर में, माता-पिता के रूप में हम दोनों आराध्या को सही-गलत बताने के बजाय उसके लिए एक आदर्श उदाहरण बनने की कोशिश करते हैं। हमारा मानना है कि खुद वैसा बनकर दिखाना ही सबसे अच्छा है। हमने कभी ऐसा नहीं सोचा कि ‘मैं उसे आत्मरक्षा सिखाऊंगा।’ अगर आपने मेरी पत्नी को देखा होगा, तो वह अपना ख्याल खुद रख सकती है। हमने कभी यह नहीं सोचा कि ‘मैं उसे आत्मरक्षा सिखाऊंगा, तुम (ऐश्वर्या) उसे दूसरों के प्रति सहानुभूति रखना सिखाओ।’ नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है।”
बच्चा देखकर सीखता है - अभिषेक
उन्होंने आगे कहा, “यह बस अपने मूल्यों और नैतिकता के साथ एक अच्छा, ज़िम्मेदार जीवन जीने के बारे में है। आपका बच्चा इसे देखता है और इसी से सीखता है। इसी तरह आप उसे तैयार करते हैं। इसलिए घर में इस बात की कोई होड़ नहीं होती कि कौन मर्द बनेगा और कौन औरत। बच्चों के मामले में, हम दोनों का मानना है कि आपको उदाहरण पेश करना आना चाहिए, न कि उन्हें सही-गलत सिखाने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि जो हमारे लिए सही है, वह उनके लिए सही नहीं हो सकता। पीढ़ियां बदलती हैं। हमारी दुनिया बहुत अलग है, और हमारे बच्चों की दुनिया तो और भी अलग होगी।”
-1775223460173.jpg)
अभिषेक की आने वाली फिल्में
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन बहुत जल्द रितेश देशमुख निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा 'राजा शिवाजी' में नजर आएंगे। ये उनका मराठी सिनेमा में भी डेब्यू होगा। फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा, वह शाहरुख खान के साथ सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म 'किंग' में एक विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे, जो दिसंबर 2026 के आसपास आ सकती है।