Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख की King के लिए अभिषेक बच्चन ने बदला हुलिया, एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान फैंस

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 08:29 AM (IST)

    अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। ...और पढ़ें

    अभिषेक बच्चन का ट्रांसफॉर्मेशन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    अभिषेक बच्चन का ट्रांसफॉर्मेशन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कालिधर लापता के बाद अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपनी आगामी फिल्म किंग (King) की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

    इन दिनों अभिषेक बच्चन किंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख लोग मान रहे हैं कि यह उनका 'किंग' लुक है।

    किंग की शूटिंग के बीच अभिषेक बच्चन लाइमलाइट से दूर हैं। उन्होंने यह तो रिवील नहीं किया है कि उनका क्या रोल है, लेकिन उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने की खबर की पुष्टि की थी। इस बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं जिसे देख लोगों का ध्यान एक्टर के लुक पर गया।

    अभिषेक बच्चन की लेटेस्ट फोटोज

    दरअसल, राइटर वृंदा भट्ट ने अभिषेक बच्चन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर वृंदा की किताब के साथ पिक्चर्स क्लिक करा रहे हैं। तस्वीर में एक्टर ब्लू अंडरशर्ट में दिख रहे हैं।

    अभिषेक बच्चन ने बदला हुलिया

    इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान रह गए। उन्होंने अपनी मस्कुलर बॉडी बनाई है जिसे शायद उन्होंने अपनी आगामी फिल्म किंग के लिए बनाई है।

    अभिषेक का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान फैंस

    अभिषेक बच्चन का लुक देख एक यूजर ने कहा, "पहले से बहुत हैंडसम और अट्रैक्टिव, कुछ नया आने वाला है क्या सर।" एक ने लिखा, "अभिषेक का नया लुक पसंद आया। किंग के लिए शुभकामनाएं।" एक ने कहा, "अभिषेक की फिजिक शानदार।" इसी तरह लोग कमेंट बॉक्स में अभिषेक के नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'Abhishek के साथ बिजी...' रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने परिवार और असुरक्षा पर कही बड़ी बात

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Vrindda Bhatt (@vrindaofficial)

    अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म

    अभिषेक बच्चन मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के अलावा दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अभय वर्मा और करणवीर मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    यह भी पढ़ें- King के बाद Abhishek Bachchan के हाथ लगी एक बड़ी हॉरर फिल्म, इस निर्देशक के साथ आएंगे नजर

    खबरें और भी