Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    द एकेडमी ने शेयर किया Deepika Padukone का 'दीवानी मस्तानी' वीडियो, रणवीर सिंह ने भी किया रिएक्ट

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 10:19 AM (IST)

    दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी आज भी सुपरहिट है । इस फिल्म का गाना दीवानी मस्तानी भी लो ...और पढ़ें

    deepika and ranveer singh (Photo Creit Instagram)
    deepika and ranveer singh (Photo Creit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपने किरदार से लोगों के दिलों में एक खास छाप भी छोड़ी है। इन्हीं में से एक है उनका मस्तानी किरदार। इसे उन्होंने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में निभाया था।

    जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए भले ही 9 साल बीत गए हैं, लेकिन दीपिका का ये किरदार आज भी लोगों की पहली पसंद हैं। ऐसे में दीपिका को एकेडमी अवॉर्ड्स ने एक सरप्राइज दिया है, जिस पर पति रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के साथ Vin Diesel की फोटो ने मचाया धमाल, फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाएंगे कमाल?

    दीपिका के मस्तानी गाने ने रचा इतिहास

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'दीवानी मस्तानी' को ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली संस्था के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- 'श्रेया घोषाल ने ये गाया गया है। वहीं 'दीवानी मस्तानी' फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' का एक हिट ट्रैक है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सह-कलाकार थे।'

    View this post on Instagram

    A post shared by The Academy (@theacademy)

    रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट

    इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- मंत्रमुग्ध। इसके अलावा फैंस ने भी रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस गाने में दीपिका की खूबसूरती, मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य अभिनेत्री उनकी तरह इसे निभा पाएगी। यह हिंदी सिनेमा में अब तक के सबसे महान गीतों में से एक के रूप में जाना जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मस्तानी के रूप में दीपिका हमेशा प्रतिष्ठित रहेंगी।

    खबरें और भी

    मां बनने वाली हैं दीपिका

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी की सुबह फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक के जरिए बताया कि वह इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने अपने पोस्ट में डिलीवरी मंथ का भी खुलासा किया था। दीपिका इस साल सितंबर में बच्चे को जन्म देगी। हालांकि, अभी तक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। इस वक्त दीपिका पादुकोण 4 महीने की प्रेग्नेंट है।

    यह भी पढ़ें- 'इसमें चीपनेस भरी हुई है...' Ranbir Kapoor ने दीपिका पादुकोण को दिया था हैरान करने वाला टैग