रेटिंग में अव्वल, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप... Peddi और बंदर के बीच साउथ की एक्शन थ्रिलर ने मचाया कोहराम
पेद्दी (Peddi) का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम और बंदर (Bandar) की दस्तक के बीच रिलीज हुई एक फिल्म जिसको खूब तरीफ मिल रही है, लेकिन शोज नहीं मिले। ...और पढ़ें

साउथ फिल्म ने मचाया धमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्मों की चर्चा भले ही कम हो, लेकिन वे दर्शकों और क्रिटिक्स की उम्मीदों पर खरे उतर जाते हैं। इन दिनों फिल्मी गलियारों में कुछ फिल्मों की खूब चर्चा है जिनमें राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी (Peddi) और बॉबी देओल की फिल्म बंदर (Bandar) है।
पेद्दी और बंदर के बीच सिनेमाघरों में एक और फिल्म धमाल मचाने आई थी। फिल्म ने शुरुआत तो दमदार की, लेकिन कमाई की ये आंधी ज्यादा वक्त तक टिकी नहीं। पेद्दी के आने के बाद फिल्म के शोज भी धड़ाम से नीचे गिर गए। कमाई पर तगड़ा असर पड़ा। हालांकि, यह फिल्म अब दबे पांव दर्शकों के दिलों में धीरे-धीरे जगह बना रही है और इंटरनेट पर फिल्म की खूब चर्चा हो रही है।
फिल्म की स्टार कास्ट
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है कट्टलन (Kattalan)। मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर कट्टलन की कहानी को पॉल जॉर्ज ने लिखा है और निर्देशन का जिम्मा भी उन्हीं ने संभाला है। फिल्म में एंटनी वर्गीस (Antony Varghese), कबीर दुहन सिंह, सुनील, दुशरा विजयन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी हाथीदांत की तस्करी करने वाले विरोधी गिरोहों के बीच हुई जबरदस्त और खूनी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी एक माहिर और खूंखार गुंडे एंटनी की है जो आनाकोल्ली नाम के गांव में तस्करी करने वाले गुंडे मारी के गिरोह में घुसता है और सब कुछ बर्बाद करने के लिए तगड़ी प्लानिंग करता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- थिएटर में हूटिंग से लेकर पटाखे फोड़ने तक, Peddi की बंपर ओपनिंग पर राम चरण की 'बेटर हाफ' ने किया ग्रैंड सेलिब्रेशन
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फिल्म
28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ फिल्म कट्टलन ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन अब फिल्म का बंटाधार हो गया है। 3.80 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को बीते गुरुवार को मात्र 1 लाख रुपये मिले। इसके शोज भी काफी घट गए हैं। बीते दिन फिल्म को सिर्फ 80 शोज ही नसीब हुए थे। 9 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
गौर फरमाएं कि कट्टलन को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है। इसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। हालांकि, लगता है कि पेद्दी और बंदर जैसी फिल्मों के चलते कट्टलन का पत्ता साफ हो गया।
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office: 'पेद्दी' ने आते ही 7 फिल्मों का तोड़ा गुरूर, 135 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर मचाई दहशत