यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चेस्ट प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में भर्ती हुए Annu Kapoor, जानें अब कैसी है एक्टर की तबीयत
Annu Kapoor जाने-माने एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह उन्हें गंगा राम हॉस्पिटल में एडमिट कराय ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Annu Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नु को गुरुवार सुबह गंगा राम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है।
अब बेहतर है एक्टर की तबीयत
जानकारी के मुताबिक, अन्नू कपूर को गुरुवार की सुबह सर गंगा राम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।
100 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में बतौर स्टेज आर्टिस्ट के जरियर की। महज 22-23 की उम्र में एक्टर ने 70 साल के वृद्ध का किरदार निभाया था। इस किरदार से वह काफी मशहूर हुए थे। अन्नू एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट भी रहे हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।
रेडियो शो से भी हुए मशहूर
एक्टिंग के अलावा अन्नू 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' नाम से रेडियो शो भी करते हैं। यह एक डेली शो है। इस शो की टैगलाइन हैं-फिल्मी दुनिया की कही अनकही कहानियां। एक्टर ने अपने करियर में कई नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड भी जीते हैं।