Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुनील शेट्टी के परिवार ने बेटी को महंगे उपहार मिलने की खबरों का किया खंडन, कहा- ना ही 50 करोड़ का घर और ना...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 08:47 PM (IST)

    Athiya Shetty KL Rahul Wedding Gift News एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने शादी कर ली है। अब उन्हें महंगे उपहार मिलने की खबरें भी सोशल म ...और पढ़ें

    Athiya Shetty KL Rahul Wedding Gift News: आथिया शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।
    Athiya Shetty KL Rahul Wedding Gift News: आथिया शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।

    रुपेशकुमार गुप्ता, नई दिल्ली। Athiya Shetty KL Rahul Wedding Gift News: फिल्म एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी को शादी कर ली है। दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर फेरे लिए हैं। इस शादी में भाग लेने उनके परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल थे। अब आईपीएल के बाद जल्द एक भव्य रिसेप्शन प्लान किया जा रहा है।

    आथिया शेट्टी को शादी में मिले उपहारों की सूची वायरल होने लगी

    आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बाद सोशल मीडिया पर महंगे उपहारों की सूची वायरल होने लगी। कहा जाने लगा कि दोनों को कई महंगे उपहार मिले हैं। इनमें मुंबई में ₹50 करोड़ का एक घर, कई महंगी गाड़ियां, महंगी घड़ियां और बाइक शामिल है। ये उन्हें बॉलीवुड कलाकारों और क्रिकेटरों ने उपहार दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela की आंखों में उदासी देख फैंस ने कहा- कभी नहीं होगा तुम्हारे प्यार का अंत, फिर वापसी करेगा पंत

    आथिया शेट्टी के परिवार ने महंगे उपहारों की सूची का खंडन किया है

    जब इस बारे में आथिया शेट्टी के परिवार से बात की गई। तब उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से कहा, 'जो भी खबरें छपी है। ये सब निराधार बातें है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं प्रेस पर लोगों से निवेदन करता हूं कि कुछ भी छापने से पहले हमसे कंफर्म कर ले। अब हमें आशा है कि इस प्रकार के कयास लगाए जाने वाली खबरें सोशल मीडिया पर नहीं आएगी।

    यह भी पढ़ें: Anurag Basu के घर पर सरस्वती पूजा का आयोजन, अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार आए नजर

    केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने लंबे समय तक कर रहे थे डेट

    गौरतलब है कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं और आथिया शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। दोनों ने कई ऐड में भी साथ काम किया है। दोनों कई प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके है।

    खबरें और भी