Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anurag Basu के घर पर सरस्वती पूजा का आयोजन, अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार आए नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 08:12 PM (IST)

    Anurag Basu Saraswati Pooja अनुराग बसु के घर पर बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर इसमें भाग लेने कई कलाकार पहुंचे थे ...और पढ़ें

    Anurag Basu Saraswati Pooja: अनुराग बसु फिल्म निर्देशक है।
    Anurag Basu Saraswati Pooja: अनुराग बसु फिल्म निर्देशक है।

    रुपेशकुमार गुप्ता, नई दिल्ली। Anurag Basu Saraswati Pooja: बसंत पंचमी के अवसर पर अनुराग बसु के घर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। इस शुभ अवसर पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उनके आवास पर भेंट दी है। इनमें अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन, आदित्य राज कपूर जैसे लोग शामिल है। अभिषेक बच्चन हाथ जोड़कर फोटोग्राफर को नमस्ते करते नजर आए। उन्होंने ट्रेडिशनल पिंक कलर का कुर्ता पहन रखा था।

    अभिषेक बच्चन के जीवन में बसंत पंचमी का महत्व भी है

    अभिषेक बच्चन के जीवन में बसंत पंचमी का महत्व भी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी को बधाई भी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मां सरस्वती की सभी पर कृपा बनी रहे। बसंत पंचमी। सरस्वती पूजो।' उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म बसंत पंचमी पर हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela की आंखों में उदासी देख फैंस ने कहा- कभी नहीं होगा तुम्हारे प्यार का अंत, फिर वापसी करेगा पंत

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    अनुराग बसु के घर कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार देखा गया

    वहीं, कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार को भी साथ देखा गया। पत्रलेखा राजकुमार राव भी नजर आए। रुपाली गांगुली को भी बेटे और मां के साथ देखा गया। आदित्य राय कपूर भी मुस्कुराते हुए नजर आए। सभी ट्रेडिशनल कपड़े पहने नजर आए। सभी काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं, सभी ने विधिवत माता की पूजा-अर्चना भी की है। सभी ने खुशी-खुशी फोटो भी क्लिक करवाए है।

    यह भी पढ़ें: Shubman Gill को देखकर पब्लिक ने 'सारा भाभी' के लगाए नारे , विराट कोहली भी एन्जॉय करते आए नजर, देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by INDTVUSA (@indtvusa)

    बसंत पंचमी का त्यौहार मां सरस्वती को समर्पित है

    बसंत पंचमी बसंत के पहले दिन मनाई जाती है। यह माघ के महीने के पांचवें दिन पड़ती है। इसके माध्यम से होली की शुरुआत होती है, जो इस त्यौहार के 40वें दिन होती है। यह त्यौहार मां सरस्वती को समर्पित है जो कि ज्ञान, संगीत और कला की देवी है। अनुराग बसु फिल्म निर्देशक है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीर वीडियो शेयर करते हैं। वहीं वह फिल्म से जुड़ी अपडेट भी देते रहते है।

    खबरें और भी