विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Govinda ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, नवरात्रि के खास मौके पर लिया महादेव का आशीर्वाद

Published: Sun, 30 Mar 2025 08:06 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 30 Mar 2025 08:10 PM (GMT+05:30)

90वें के दशक के पॉपुलर एक्टर गोविंदा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आध्यात्म ...और पढ़ें

उज्जैन में अभिनेता गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
उज्जैन में अभिनेता गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. उज्जैन के महाकालेश्वर पहुंचे गोविदा
  2. नवरात्रि पर किए महाकाल के दर्शन
  3. सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 का खिताब हासिल करने वाले गोविंदा आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। बीते समय में पत्नी सुनीता आहूजा संग उनके तलाक की अफवाह भी उड़ी थी, जिसका एक्टर की वाइफ ने खंडन कर दिया था।

अब मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग (Ujjain Mahakaleshwar Temple) के दर्शन करने को लेकर गोविंदा सुर्खियों में आ गए हैं। नवरात्रि के खास अवसर पर उन्होंने महाकाल का आशीर्वाद लिया है। इस मौके की अभिनेता की लेटेस्ट फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। 

महाकालेश्वर पहुंचे गोविंदा

हर कोई ये अच्छे से जानता है कि आध्यात्म की तरफ गोविंदा का झुकाव कुछ ज्यादा ही है। कई मौके पर खुद राजा बाबू एक्टर इस बात की पुष्टि कर चुके हैं। अब चैत्र नवरात्रि के पहले दिन खास मौके पर गोविंदा उज्जैन पहुंचे हैं और उन्होंने वहां बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए है। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर और वीडियो को समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है। 

ये भी पढ़ें- 'Govinda सर कहां हैं?' पति का नाम सुनते ही सुनीता आहूजा ने दिया ऐसा रिएक्शन, बेटे ने चुरा ली लाइमलाइट

फोटो क्रेडिट- एक्स

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोविंदा महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मंदिर परिसर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया है। इतना ही नहीं उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई हैं। 

आलम ये है कि गोविंदा की महाकालेश्वर की ये फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मालूम हो कि ये पहला मौका नहीं है, जब गोविंदा महाकालेश्वर के दर पर माथा टेकने पहुंचे हैं। इससे पहले कई बार वह अपने परिवार के संग भी यहां महादेव के दर्शन करने आए हैं। लेकिन फिलहाल इस बार वह अकेले ही यहां पहुंचे हैं। बता दें कई मौके पर गोविंदा ने इस बात का जिक्र किया है कि वह भोलेनाथ के काफी बड़े भक्त हैं और मुश्किल घड़ी में उनको भगवान शिव का साथ मिलता है। 

विवादों में रहे गोविंदा

बतौर एक्टर गोविंदा लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन निजी जिंदगी को लेकर वह पिछले 6 महीने में काफी विवादों में रहे हैं। दरअसल पिछले साल अक्टूबर के महीने में गलती से पैर में गोली लगने के वजह से अभिनेता का नाम लाइमलाइट में रहा। इसके अलावा इसी साल की शुरुआत में पत्नी सुनीता आहूजा संग उनके अलगाव की अफवाह खूब उड़ीं। 

ये भी पढे़ें- KKR 15: गोविंदा के इस रिश्तेदार को किया गया शो के लिए अप्रोच, धर्म बदलने को लेकर बटोरी थी सुर्खियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।