Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan Photo: ऋतिक रोशन ने शेयर की शर्टलेस फोटो, गर्लफ्रेंड सबा आजाद के किया कमेंट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 03:30 PM (IST)

    Hrithik Roshan Photo ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। एक्टर की इस शर्टलेस फोटो ने सोशल मीडिया पर पारा बढ़ा दिया ह ...और पढ़ें

    Hrithik Roshan Shares Shirtless Photo (Photo Credit: Instagram)
    Hrithik Roshan Shares Shirtless Photo (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. ऋतिक रोशन ने शेयर की शर्टलेस फोटो।
    2. सबा आजाद और सुजैन ने किया कमेंट।
    3. इस फिल्म दिखाई देंगे ऋतिक।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan Photo: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर वहां पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है।

    ऋतिक ने दिया शर्टलेस फोटो में पोज

    ऋतिक रोशन ने बीते शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक सिक्स-पैक एब्स दिखाते हुए शर्टलेस मोनोक्रोम फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'फिनिश लाइन नहीं देख सकता'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    सबा आजाद और सुजैन खान ने किया कमेंट

    जैसे ही ऋतिक ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, इसे देखते ही उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और एक्स वाइफ सुजैन खान भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। इनके साथ-साथ बिपाशा बसु, प्रीति जिंटा, अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन, तापसी पन्नू, कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स को भी ऋतिक की यह फोटो पसंद आई।

    फैंस ने भी लुटाया प्यार

    ऋतिक ने अपनी कोई तस्वीर पोस्ट की हो और उस पर फैंस अपना प्यार ना लुटाए ऐसा कैसे हो सकता है। उनकी इस फोटो पर हजारों फैंस ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। एक फैन ने लिखा है कि 'आप इतने अच्छे कैसे हो सकते हैं। बचपन से आप मेरे क्रश थे और हमेशा रहने वाले हैं। वहीं, एक अन्य ने लिखा है कि 'वाह सर, क्या बॉडी है आपकी।

    खबरें और भी

    सबा के साथ डिनर डेट पर नजर आए एक्टर

    कुछ दिन पहले ही एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ डिनर डेट पर जाते हुए नजर आए थे। इस दौरान उनके दोनों बेटे भी उनके साथ दिखाई दिए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए ऋतिक सबा का हाथ पकड़े दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोलर्स ने उनको ट्रोल कर दिया था।

    इस फिल्म में नजर आएंगे ऋतिक

    ऋतिक रोशन जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर, अनिल कपूर जैसे कई स्टार दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है।