Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik And Saba Video: गर्लफ्रेंड सब आजाद का हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ऋतिक, फैंस बोले- नजर न लगे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 07:25 PM (IST)

    Hrithik Roshan And Saba Azad Video ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) और सबा आजाद ( Saba Azad ) की लव स्टोरी की बॉलीवुड गलियारों अब मशहूर हो चुकी है । सोश ...और पढ़ें

    Hrithik Roshan with Saba Azad Photo Credit Instagram
    Hrithik Roshan with Saba Azad Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. ऋतिक रोशन और सबा पहुंचे मुंबई
    2. अर्जेंटीना में मना रहे थे वेकेशन
    3. दोनों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan And Saba Azad Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) की लव स्टोरी की बॉलीवुड गलियारों अब मशहूर हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस कपल की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। शुक्रवार को इस पावर कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

    वेकेशन से मुंबई लौटे ऋतिक और सबा

    ऋतिक रोशन और सबा आजादपिछले कुछ दिनों से अर्जेंटीना में वेकेशन मना रहे थे। इस कपल ने अपने वेकेशन की कुछ झलक इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। वहीं शुक्रवार को दोनों एक साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ऋतिक गर्लफ्रेंड संग एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच गहरी बातचीत होती दिखाई दे रही है। ऋतिक इस दौरान ब्लैक लुक में दिखाई दिए तो वहीं सब बेज पैंट और शर्ट में नजर आई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    फैंस बरसा रहे हैं प्यार

    इस वीडियो पर अब फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, कितना प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा- प्यार की कोई उम्र नहीं होती। एक अन्य यूजर ने लिखा, सो क्यूट। बता दें, सबा की उम्र 37 साल है तो वहीं ऋतिक 49 साल के है। दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला है लेकिन दोनों ने इसे नजर अंदाज कर दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    ऋतिक की आने वाली फिल्में

    वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक को बड़े पर्दे पर आखिरी बार ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था। जल्द ही एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। यह 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया था।

    खबरें और भी