Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये खलनायक 61 बार बना था 'नारद मुनी', पिता की तरह बेटे ने भी बॉलीवुड में चलाया सिक्का

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 04:31 PM (IST)

    सिनेमा में एक सितारे ने अपनी खलनायिकी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। मगर खलनायक बनने से पहले इस अभिनेता ने कुल 61 बार नारद मुनी का किरदार निभाय ...और पढ़ें

    ऑन-स्क्रीन नारद मुनी के बेटे का भी बॉलीवुड में चला सिक्का। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ऑन-स्क्रीन नारद मुनी के बेटे का भी बॉलीवुड में चला सिक्का। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पांच दशक तक जीवन ने सिनेमा में किया काम

    2. नारद मुनी के कैरेक्टर से पॉपुलर हुए थे जीवन

    3. जीवन का बेटा भी सिनेमा का बड़ा कलाकार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जरूरी नहीं कलाकार लीड रोल में ही चमके, कुछ चंद स्क्रीन टाइम में भी अपनी अलग छाप छोड़ ही देते हैं। एक्टर जीवन (Jeevan) भी उन्हीं चुनिंदा बेहतरीन कलाकारों में थे जो अपने छोटे से रोल में भी जान डाल देते थे। जीवन का असली नाम ओमकार नाथ धर था। इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम जीवन कर लिया था। 

    कश्मीर के एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता जीवन बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे, लेकिन उस दौर में अभिनय को कोई अच्छा पेशा नहीं माना जाता था। मगर वह अपने सपनों के लिए अडिग थे। ऐसे में उन्होंने अभिनय की राह चुनने के लिए 18 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आने का फैसला किया। 

    61 बार बने हैं नारद मुनी

    जब जीवन मुंबई आए, तब उन्होंने मोहन सिन्हा के स्टूडियो में रिफ्लेक्टर ब्वॉय का काम किया था। यहीं से उन्हें अपनी पहली फिल्म मिली। उनकी पहली फिल्म फैशनेबल इंडिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके जीवन ने सिर्फ 61 फिल्मों में नारद मुनी का किरदार निभाया था।

    Jeevan

    साल 1950 में त्रिलोक कपूर और निरुपा रॉय स्टारर हर हर महादेव में नारद मुनी के रूप में जीवन पॉपुलर हो गए थे। नारद मुनी के अलावा वह खलनायक के रूप में भी कामयाब रहे। उन्होंने अमर अकबर एंथनी, धरम वीर, मेला, अफसाना, आबरू, हीर रांझा, धर्मात्मा, लावारिस जैसी फिल्मों में काम किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोली लगने के बावजूद Govinda ने एंटी बॉयोटिक्स और ड्रिप लेने से कर दिया था मना, सालभर बाद बेटी ने बताई सच्चाई

    Actor Jeevan

    जीवन के बेटे भी अभिनय में हैं एकदम आगे

    जीवन की तरह उनके बेटे ने भी बॉलीवुड में नाम किया है। जीवन के बेटे किरण कुमार हैं जिन्होंने साल 1960 में लव इन शिमला से अपना करियर शुरू किया था।

    Kiran Kumar

    वह रईस, कुलवधू, तेजाब, सीआईडी, पत्थर के फूल, खुदा गवाह, विश्वात्मा, अधर्म, धड़कन, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, मोक्ष जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड मूवी खेल खेल में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- Shreyas Talpade और आलोक नाथ के खिलाफ दर्ज हुई FIR, यूपी के बागपत से जुड़ा है मामला