विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करन सिंह ग्रोवर हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 08 Jun 2015 10:32 AM (IST)

ऑनलाइन लॉटरी की ठगी आजकल आम बात हो गई है। कई लोग अभी तक ऑनलाइन लॉटरी की ठगी का शिकार बन चुके हैं और अब इन लोगों में एक्‍टर करन सिंह ग्रोवर भी शामिल हो गए हैं। जी हां, कुछ ठगों ने करन सिंह ग्रोवर को करोड़ों की लॉटरी जीतने

News Article Hero Image

मुंबई। ऑनलाइन लॉटरी की ठगी आजकल आम बात हो गई है। कई लोग अभी तक ऑनलाइन लॉटरी की ठगी का शिकार बन चुके हैं और अब इन लोगों में एक्टर करन सिंह ग्रोवर भी शामिल हो गए हैं। जी हां, कुछ ठगों ने करन सिंह ग्रोवर को करोड़ों की लॉटरी जीतने का ऑफर देकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया।

राम गोपाल वर्मा 'सीक्रेट' के साथ दो साल बाद करेंगे वापसी

बता दें कि पुलिस और बैंक अधिकारी हजारों बार लोगों को ऑनलाइन ठगी के बारे में सचेत कर चुके हैं। लेकिन लालच लोगों को ऑनलाइन लॉटरी के झांसे में फंसने के लिए मजबूर कर देता है। बताया जा रहा है कि करन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। करन सिंह ग्रोवर ने मुंबई पुलिस में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

आखिर मंगेतर मीरा संग विज्ञापन क्यों नहीं कर चाहते शाहिद?

करन ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन लॉटरी में इनामी राशि जीतने के बाद उन्होंने प्रॉसेसिंग फीस के रूप में उन्होंने सात लाख रुपये चुकाये। लेकिन बाद में करन को एहसास हो गया कि उन्हें उल्लू बनाया गया है। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

श्रद्धा कपूर से क्यों डरी हुई हैं प्राची देसाई!

सात लाख रुपये भरने के बाद लॉटरी की इनामी राशि जीतने के लिए उन्हें फिर से 12 लाख भरने के लिए कहा गया तब जाकर करन को अपने साथ हो रही इस धोखेधड़ी का पता चल पाया। इसके बाद करन सीधे पुलिस के पास गए और मामला दर्ज कराया।