विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वायनाड के पीड़ितों के लिए आगे आए Prabhas, राजा साब स्टार ने दान किए 2 करोड़

Published: Wed, 07 Aug 2024 02:44 PM (IST)

साउथ अभिनेता प्रभास ने भी वायनाड के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है । उन्होंने केरल सीएम राहत ...और पढ़ें

प्रभास ने की लोगों की मदद (फोटो इंस्टाग्राम)
प्रभास ने की लोगों की मदद (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. वायनाड में मची तबाही
  2. लैंडस्लाइड में कई लोग मरे
  3. साउथ स्टार्स कर रहे हैं आर्थिक मदद

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश और तूफान जैसी स्थिती देशभर के कई राज्यों में बनी हुई है। बीते दिनों केरल के वायनाड में भूस्खलन हुआ, जिसमें कई लोगों की जान गई और कुछ अपने परिवार से लापता है।

इतना ही नहीं इस आपदा में लोगों के सिर पर छत्त भी रही। ऐसे में साउथ स्टार्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। रविवार को अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपये दान किए थे। वहीं अब अभिनेता प्रभास ने भी अपना हाथ आगे बढ़ाया है।  

एक्टर ने दान किए 2 करोड़

वायनाड में कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए है। हफ्ते भर से रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। शनिवार को सुपरस्टार मोहनलाल भी वायनाड के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते नजर आए थे। उन्होंने 3 करोड़ की आर्थिक मदद का भी एलान किया था। अभिनेता ने केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये की राशि दान की है। एक्टर के इस कदम से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मोहनलाल के बाद Allu Arjun ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए 25 लाख रुपये

इन सितारों ने भी की मदद

प्रभास से पहले अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, राम चरण और मोहनलाल समेत कई सेलेब्स ने करोड़ों और लाखों का दान किया है। अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपये दान किए थे। चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण ने एक करोड़ दान किए थे। अभिनेता सूर्या ने एक करोड़ की राशि दान की। इसके अलावा पुष्पा एक्ट्रेस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी केरल राहत कोष में 10 लाख रुपये का दान किए है।

प्रभास की आने वाली फिल्म

प्रभास को हाल ही में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 289 एडी में देखा गया था। जो एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। फिल्म में प्रभास ने भैरव का रोल प्ले किया था। अब जल्द वो 'द राजा साब' में नजर आएंगे। जो साल 2025 में रिलीज होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।