Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sohail Khan ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर सामने आईं लेटेस्ट फोटोज

    Updated: Tue, 20 May 2025 04:42 PM (IST)

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) किसी अलग परिचय के मोहताज नहीं हैं। मंगलवार को सोहेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री औ ...और पढ़ें

    भगवंत मान और एक्टर सोहेल खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    भगवंत मान और एक्टर सोहेल खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. भगवंत मा से मिले एक्टर सोहेल खान
    2. पंजाब सीएम संग सोहेल की फोटो वायरल
    3. इस मूवी में नजर आएंगे सलमान के छोटे भाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मैंने दिल तुझको दिया और प्यार किया तो डरना क्या जैसी कई फिल्मों से बतौर एक्टर और डायरेक्टर सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ने वाले सोहेल खान (Sohail Khan) को भला कौन नहीं जानता। सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई के तौर पर सोहेल एक समय पर फैंस के फेवरेट रहे हैं। इस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संग मुलाकात को लेकर उनका नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 

    इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें सोहेल और भगवंत एक दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते हुए नजर आ रहे हैं। 

    पंजाब के सीएम से मिले सोहेल

    मंगलवार को सोहेल खान चंडीगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सूबे के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान के साथ उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को पंजाब के सीएम ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है और सोहेल संग मुलाकात का अनुभव साझा किया है। उन्होंने लिखा है- 

    ये भी पढ़ें- कभी शादी से इनकार कर घर से भाग गई थीं सीमा सजदेह, अब उसी शख्स पर आया Sohail Khan की एक्स वाइफ का दिल

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    आज चंडीगढ़ आवास पर बॉलीवुड के फेमस एक्टर सोहेल खान मिलने आए। उनकी खास मेहमान-नवाजी का अवसर मिला। सोहेल ने पंजाब और वहां के निवासियों द्वारा मिल रहे प्यार की दिल से सराहना की। इस तरह से भगवंत मान ने अभिनेता और निर्देशक सोहेल खान संग मुलाकात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

    इन फोटो में आप देख सकते हैं कि भगवंत सोहेल को गोल्डन टेंपल की एक प्रतिमा गिफ्ट के तौर पर देते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि एक अन्य एक फोटो में दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर इनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर जमकर लाइक कमेंट भी कर रहे हैं। 

    इस मूवी में दिखेंगे सोहेल खान

    बतौर एक्टर सोहेल खान लंबे समय से एक्टिंग के फील्ड से दूर हैं। लेकिन जल्द ही उनकी वापसी होना तय है। दरअसल बीते साल उन्होंने साउथ सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार नंदमुरि बालाकृष्ण की आने वाली अनटाइटल फिल्म को साइन किया है, जिसमें वह खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये पहला मौका होगा, जब सोहेल खान किसी साउथ मूवी में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 53 साल के Sohail Khan ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया- कौन है डिनर डेट पर स्पॉट हुई 'मिस्ट्री गर्ल'