विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'श्रीमान श्रीमती' के 'केशु' बन जतिन कनकिया ने किया था लोटपोट, दूरदर्शन के इन कलाकारों को भी नहीं भूल पाए लोग

Published: Sat, 26 Oct 2024 03:30 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2024 05:01 PM (IST)

एंटरटेनमेंट फील्ड में हर तरह के शो और फिल्में रिलीज होती हैं। आजकल लोगों के पास देखने के लिए कंटेंट ...और पढ़ें

80-90 दशक के दूरदर्शन के चर्चित कलाकार
80-90 दशक के दूरदर्शन के चर्चित कलाकार

HighLights

  1. 'हम पांच' से प्रिया तेंदुलकर को मिली थी पहचान
  2. जसपाल भट्टी का 'फ्लॉप शो' था जबरदस्त मशूहर
  3. कम उम्र में दुनिया छोड़ गए नामी सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन का आज बड़े लेवल पर विस्तार हो चुका है। पहले एंटरटेनमेंट के इतने साधन नहीं हुआ करते थे। ऐसे में बॉक्स ऑफिस से ज्यादा लोगों में टीवी पर आने वाले धारावाहिकों का क्रेज होता था। अगर थोड़ा और पीछे जाकर देखें, तो 80-90 का दशक, यह वो जमाना था, जब टीवी पर कुछ ही धारावाहिकों का कब्जा था।

1995 में जी टीवी पर 'हम पांच' शो आता था। इसमें पांच बहनों की कॉमेडी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। उस दौर में दूरदर्शन पर आने वाले शो का भी काफी क्रेज देखने को मिलता था। उस प्लेटफॉर्म पर आने वाले धारावाहिकों ने लोगों को बॉलीवुड का सुपरस्टार तक दिया। वहीं, कुछ चेहरे ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। इस पोस्ट में हम दूरदर्शन के ऐसे ही कुछ उम्दा कलाकारों के बारे में बात करेंगे।

जसपाल भट्टी

जसपाल भट्टी एंटरटेनमेंट की दुनिया का वो नाम हैं, जिन्हें कभी भूला नहीं जा सकता। दूरदर्शन पर 'फ्लॉप शो' से घर-घर में पहचान बनाने वाले जसपाल ने टीवी पर कॉमेडी को नए सिरे से परिभाषित किया था। उन्हें साफ सुथरी कॉंमेडी का सरताज माना जाता था।

'फ्लॉप शो' लंबे समय तक न चल सका, लेकिन जसपाल भट्टी ने रंगबिरंगे हास्य अभिनय से ब्लैक एंड व्हाइट टीवी को भी कलरफुल बना दिया। इसके अलावा भी उन्होंने मनोरंजन जगत को बहुत कुछ दिया। जसपाल भट्टी वह नाम बन चुके थे कि वह जिस भी शो से जुड़ते, उसके हिट होने की गारंटी मानी जाती। 25 अक्टूबर, 2012 को अपने बेटे की फिल्म के प्रमोशन के लिए जा रहे जसपाल भट्टी की हादसे में मौत हो गई थी।

प्रिया तेंदुलकर

प्रिया तेंदुलकर उन अभिनेत्रियों में से रही हैं, जिन्होंने कम स्क्रीन टाइम में दर्शकों पर ज्यादा से ज्यादा छाप छोड़ी। उन्हें 'हम पांच' के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने लीड कैरेक्टर की मृत बीवी का रोल किया था। उनका किरदार सिर्फ दीवार पर लटकी फोटो में बने रहना था, लेकिन उन्होंने अपने चेहरे के हाव भाव से दर्शकों का दिल जीत लया।

श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से करियर की शुरुआत करने वालीं प्रिया ने पहली बार 15 साल की उम्र में कैमरा फेस किया था। उन्होंने 5 स्टार होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम भी किया। वहां मन न लगने पर वह एयर होस्टेस बनीं। फिर उन्होंने मॉडल और न्यूज रीडिंग में भी हाथ आजमाया। 

समीर खाखर

समीर खाखर अपने फैंस के बीच 'खोपड़ी' नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अभिनय की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी। यहां से नोटिस किए जाने के बाद उन्हें सीरियल्स में काम मिलने लगा। समीर खाकर ने हिंदी सिनेमा में भी खूब काम किया, लेकिन 1995 के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। 

लंबे समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर रहे समीर को 13 मार्च, 2023 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने लगी। उनके हार्ट ने भी काम करना बंद कर दिया। 15 मार्च, 2023 को समीर खाखर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

मोहन गोखले

मोहन गोखले मराठी थिएटर कलाकार थे। वह 'मिस्टर योगी' नाम के किरदार को प्ले करने के लिए चर्चित थे। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि मोहन गोखले की वजह से ही बॉलीवुड को नाना पाटेकर मिले थे। उन्होंने ही नाना पाटेकर का पहला थिएटर शो डायरेक्ट किया था। भारत एक खोज और शक्तिमान जैसे शोज में काम करने वाले मोहन गोखले के आखिरी दिन बहुत कष्ट में बीते।

उन्हें 'हे राम' के सेट पर बीच शूटिंग ही अचानक सीने में दर्द होने लगा। इसी कारण उनकी मौत भी हो गई। मोहन गोखले केवल 45 वर्ष के थे, जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। 

जतिन कनकिया

जतिन कनकिया को 'श्रीमान और श्रीमती' शो से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। 1994 से 1999 तक दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो में उन्होंने रीमा लागू के पति का रोल किया था। सीरियल में अर्चना पूरन सिंह भी थीं, जो कि इनकी पड़ोसन एक्ट्रेस होती हैं और जिनपर जतिन कनकिया का किरदार लाइन मारता है।

जतिन को यह सीरियल 40 साल की उम्र में मिला था। यह उनके काम का ही करिश्मा था कि उन्हें फिल्मों तक के ऑफर आने लगे थे। लोगों को हंसाने वाले जतिन का ग्लैमर की दुनिया में लंबा समय नहीं रहा। उन्होंने 46 की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit ने दूरदर्शन के टीवी सीरियल से किया था डेब्यू, 40 साल पहले हुआ था टेलीकास्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।