Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब मर्दों ने निभाए किन्नरों के किरदार, किसी ने कंपाई रूह, किसी ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 06:29 PM (GMT+05:30)

    एक्टर्स अक्सर अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। पर्दे पर हीरो बनने वाला एक्टर कभी विलेन तो कभी किन्नर के रोल में भी छा जाता है। ऐसे कई सितारे हैं ...और पढ़ें

    एक्टर्स को बड़े पर्दे पर बने किन्नर
    एक्टर्स को बड़े पर्दे पर बने किन्नर

    HighLights

    1. सिल्वर स्क्रीन पर कई एक्टर्स ने प्ले किया है किन्नर का रोल
    2. किन्नर के नेगिटिव रोल में नजर आए थे आशुतोष राणा
    3. महेश मांजरेकर ने भी इस रोल में जमा दी थी धाक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों में एक हीरो को आपने विलेन, चाचा, पापा, मामा, जैसे कई रोल में देखा होगा। अपने कैरेक्टर में ढलने के लिए एक एक्टर जी तोड़ मेहनत करते हैं। हर कलाकार की ये कोशिश रहती है कि वो अपनी ऑडियंस के सामने जैसे भी आएं, उसके लिए उन्हें तारीफ मिले और उनके किरदार सालों तक याद किए जाएं।

    एक कलाकार पर्दे पर कई तरह के रोल प्ले करता है। ऐसे ही कुछ एक्टर्स ने स्क्रीन पर किन्नर का रोल किया है। बड़े पर्दे पर सितारों ने न सिर्फ इस किरदार में जान फूंकी है। उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल तो जीता ही। साथ ही कुछ इस रोल में अपनी पहचान बनाने में कामयाब भी रहे। अक्षय कुमार, आशुतोष राणा, शरद केलकर सहित ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो स्क्रीन पर किन्नर बने और वाहवाही लूटी।

    आशुतोष राणा

    किन्नर के रोल का जब-जब जिक्र होता है, तो सबसे पहले आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) का नाम जहन में आता है। उन्हें फिल्म 'संघर्ष' में 'लज्जा शंकर पांडेय' के रोल में देखा गया था, वह भी एक खतरनाक ट्रांसजेंडर के रूप में। आशुतोष राणा पहले भी कई मूवीज में नेगिटिव रोल से सुर्खियों में आ चुके हैं, मगर इस किरदार ने उन्हें बाकी रोल्स से अलग खड़ा किया।

    फिल्म में आशुतोष का रोल बच्चों को पकड़कर उन्हें मार दिया करता था। इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्हें फिल्म 'शबनम मौसी' में देखा गया। इसमें भी आशुतोष ने किन्नर का ही रोल किया था। 

    खबरें और भी

    महेश मांजरेकर

    डायरेक्शन के साथ-साथ एक्टिंग में भी माहिर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) भी किन्नर बन चुके हैं। उन्हें फिल्म 'रज्जो' में ट्रांसजेंडर की भूमिका में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने बेगम का किरदार निभाकर लोगों को हैरान कर दिया था। महेश मांजरेकर पूरी मूवी में साड़ी पहने नजर आए थे। 

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक्टिंग में वर्सटालिटी किसी से छिपी नहीं है। 'लक्ष्मी' फिल्म में अक्षय कुमार लाल साड़ी, बड़ी बिंदी और चूड़ियां पहने नजर आए थे। फिल्म में अक्षय ने किन्नरों की जिंदगी में आने वाली परेशानी को दिखाने की कोशिश की थी। 

    शरद केलकर

    लक्ष्मी फिल्म में ही शरद केलकर ने भी किन्नर का रोल किया था। 15 मिनट के इस रोल में वह सारी लाइमलाइट चुरा कर ले गए थे। मूवी में शरद केलकर ही वह किन्नर होते हैं, जो अक्षय कुमार को अपने वश में किए होते हैं। शरद ने कम स्क्रीन टाइम में भी पावरफुल एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।

    रवि किशन

    भोजपुरी से हिंदी और साउथ फिल्मों का सफर तय कर राजनीति में आए रवि किशन (Ravi Kishan) अपने कुछ खास रोल के लिए आज भी याद किए जाते हैं। कई तरह के रोल में नजर आ चुके रवि किशन फिल्म 'रज्जो' और 'बुलेट राजा' में ट्रांसजेंडर की भूमिका अदा की थी। 

    यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने 'चंदू चैंपियन' को बताया सबसे मुश्किल फिल्म, बॉक्स ऑफिस नंबर को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    सदाशिव अमरापुरकर

    सदाशिव अमरापुरकर कई मूवीज में विलेन के रोल में नजर आए हैं। अपने तमाम रोल्स में वह एक किरदार किन्नर का भी निभा चुके हैं। एक्टर सड़क फिल्म में किन्नर बने थे। यह भी विलेन का ही रोल था। इसके लिए उन्हें बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में उनका एक डायलॉग था, 'यहां का राजा, इस जिस्म के बाजार का महाराज, और नाम महारानी।' रोल के साथ ही ये डायलॉग भी पॉपुलर हुआ।

    परेश रावल

    कई फिल्मों में हास्य अभिनेता बन चुके परेश रावल भी किन्नर बन चुके हैं। 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'तमन्ना' में उन्होंने ये रोल किया था। उनके कैरेक्टर का नाम 'टिक्कू' था। 

    निर्मल पांडेय

    निर्मल पांडेय बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता थे। उन्होंने कई फिल्मों में नेगिटिव भूमिका निभाई। वहींं, फिल्म दायरा में उन्होंने किन्नर का रोल किया था। निर्मल को इस कैरेक्टर के लिए फ्रांस में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के लिए नवाजा गया था।

    विजय राज

    विजय राज बी टाउन के मंझे हुए एक्टर माने जाते हैं। उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'चंदू चैंपियन' है, जिसमें वह 'मुरलीकांत पेटकर' के कोच में नजर आए हैं। विजय ने गंगूबाई काठियाबाड़ी में ट्रांसजेंडर का रोल किया था।

    यह भी पढ़ें: इस पैलेस में हुई थी Hum Dil De Chuke Sanam की शूटिंग, 35 डिग्री में नंगे पांव रेत पर चली थीं Aishwarya Rai