विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kartik Aaryan ने 'चंदू चैंपियन' को बताया सबसे मुश्किल फिल्म, बॉक्स ऑफिस नंबर को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

Published: Mon, 17 Jun 2024 01:53 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और इस ...और पढ़ें

'चंदू चैम्पियन' एक्टर कार्तिक आर्यन (Photo Credit: Instagram)
'चंदू चैम्पियन' एक्टर कार्तिक आर्यन (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है चंदू चैम्पियन
  2. कार्तिक आर्यन ने बॉक्स ऑफिस नंबर को लेकर की बात
  3. फिल्म चंदू चैम्पियन को बताया सबसे चुनौतीपूर्ण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैम्पियन' इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है और उनकी इस मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड पर भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की है। इस फिल्म में कार्तिक का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला। लोग मूवी देखने के बाद एक्टर के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।

एक इंटरव्यू में जब कार्तिक से बॉक्स ऑफिस नंबरों पर उनका नजरिया पूछा गया कि क्या उन्हें लेकर वह कभी चिंतित होते हैं, तो चलिए जानते हैं इस पर एक्टर ने क्या जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता के बाद 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग के लिए यहां जाएंगे Kartik Aaryan, महल में 'चुड़ैल' के बीच करेंगे कॉमेडी

हर कोई चाहता है फिल्में प्रॉफिटेबल हो

किसी भी फिल्म का रिव्यू कई चीजों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है, जैसे स्क्रीनप्ले, स्टार्स की एक्टिंग और इसके साथ ही कई अन्य फैक्टर भी इसमें शामिल होते हैं। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी फिल्म के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अब चंदू चैम्पियन एक्टर ने फ्री प्रेस जर्नल से इस बारे में बात की और कहा कि हर कोई चाहता है कि फिल्में प्रॉफिटेबल हों, जो भी नंबर्स हों वो उनके निर्माताओं के लिए प्रॉफिटेबल होने चाहिए।

हर फिल्म पैसा कमाने वाली नहीं होगी

इसके आगे उन्होंने कहा कि जब एक बार निर्माता और एक्जीबिटर्स फिल्मों से पैसा कमा लेते हैं, तो उनका काम पूरा हो जाता है। यह एकमात्र दबाव है, जो उन पर है और बाकी सब सिर्फ सुर्खियों के लिए हैं। इसके साथ ही कार्तिक ने यह भी माना कि फिल्म तगड़ी कमाई करे, यह कोई नापसंद नहीं करेगा। हालांकि, वह इस तथ्य से सहमत हैं कि हर फिल्म पैसे कमाने वाली नहीं होगी।

चंदू चैम्पियन के लिए है खास जगह

कार्तिक ने आगे कहा कि 'चंदू चैंपियन' उनके लिए काफी चैलेंजिंग थी। वह इसे हमेशा संजोकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी कहानी काफी अहम है, जिससे लाखों लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म देखकर रो पड़ीं Shabana Azmi, बोलीं- मैंने बहुत दिनों के बाद...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।