Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Aaryan का अभिनय देख भावुक शबाना आजमी ने की जमकर तारीफ, 'चंदू चैम्पियन' बोले- ईदी मिल गई

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 08:33 AM (GMT+05:30)

    कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक चंदू चैम्पियन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब ...और पढ़ें

    शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने देखी चंदू चैम्पियन (Photo Credit: Instagram)
    शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने देखी चंदू चैम्पियन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शबाना आजमी ने देखी चंदू चैम्पियन
    2. एक्ट्रेस ने की कार्तिक के काम की तारीफ
    3. जावेद अख्तर भी साथ आए नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जून के महीने में अभी तक दो फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। पहली शरवरी वाघ की 'मुंज्या' और दूसरी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'चंदू चैम्पियन' (Chandu Champion)। दोनों ही फिल्मों को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं। कार्तिक की फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

    यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक फिल्म है, जिसमें एक्टर ने गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है। इस मूवी को देखने के बाद अभी तक दर्शकों के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी अपना रिव्यू शेयर किया। अब इस पर शबाना आजमी का रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस ने फिल्म देखने के बाद इसका अनुभव बताया है।

    यह भी पढ़ें: Ananya ने पिता चंकी पांडे के साथ की रियल Chandu Champion से मुलाकात, एक्टर ने मुरलीकांत के लिए कही ये बात

    जावेद अख्तर संग फिल्म देखने गई एक्ट्रेस

    चंदू चैम्पियन लंबे इंतजार के बाद 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मूवी देखने के बाद अभी तक अनन्या पांडे, सई मांजरेकर समेत कई स्टार्स इसकी तारीफ कर चुके हैं। अब हाल ही में शबाना आजमी ने भी थिएटर में जावेद अख्तर संग कार्तिक आर्यन की मूवी का लुत्फ उठाया है। थिएटर से बाहर निकलते हुए जब कपल से पूछा गया कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं, तो इस पर उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन फिल्म है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    शबाना को पसंद आया कार्तिक का काम

    इसके आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैं तो रो-रो के पागल हो गई और कार्तिक का काम बहुत अच्छा था। कबीर ने बहुत अच्छा काम किया। मैंने बहुत दिनों के बाद कबीर की फिल्म देखी। कहानी ने हमें सेकंड हाफ में भी बांधे रखा।फिल्म देखते हुए मैं रोना बंद नहीं कर पाई। यह एक प्रेरणादायक कहानी है।

    खबरें और भी

    कार्तिक ने किया भावुक पोस्ट

    फिल्म देखने के बाद शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर भी कार्तिक के लिए पोस्ट किया। अब उनके इस पोस्ट पर एक्टर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कार्तिक ने लिखा कि मुझे मेरी ईदी मिल गई, आपके कहे हर शब्द मुझे लिए मेडल की तरह लगते हैं।

    चंदू चैम्पियन की स्टार कास्ट

    कार्तिक आर्यन की इस मूवी में दिखाया गया है कि कैसे मुरलीकांत ने छोटे से गांव से निकलकर पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने तक का सफर तय किया था। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस मूवी में विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, श्रेयस तलपड़े, सोनाली कुलकर्णी और कई अन्य कलाकार भी हैं।

    यह भी पढ़ें: Chandu Champion Box Office Day 3: रविवार को 'चंदू चैम्पियन' का धमाका, कार्तिक की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई