Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya ने पिता चंकी पांडे के साथ की रियल Chandu Champion से मुलाकात, एक्टर ने मुरलीकांत के लिए कही ये बात

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 03:00 PM (IST)

    कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बनी यह मूवी लोगों को काफी पसंद आ रही है। अब चंकी पांडे ...और पढ़ें

    अभिनेता चंकी पांडे और अनन्या पांडे (Photo Credit: Instagram)
    अभिनेता चंकी पांडे और अनन्या पांडे (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. रियल मुरलीकांत पेटकर से मिले चंकी पांडे
    2. सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
    3. चंदू चैम्पियन के लिए लिखी ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कबीर सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'चंदू चैम्पियन' अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई थी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह मूवी 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों से इस मूवी को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह मूवी एक बायोपिक है, जिसमें कार्तिक ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है।

    अब अनन्या पांडे और उनके पिता चंकी पांडे ने रियल लाइफ पैरालंपिक गोल्ड मेडल विनर मुरलीकांत पेटकर से मुलाकात की है और उनके साथ एक फोटो शेयर की है। साथ ही एक नोट भी लिखा है।

    यह भी पढ़ें: Chandu Champion Review: 'चंदू' के जुनून को जीने में कार्तिक ने लगा दी जान, यहां छिपा है 'विजय' का असली 'राज'

    चंकी पांडे ने लिखी ये बात

    चंकी पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने मुरलीकांत पेटकर के साथ 'चंदू चैम्पियन' की स्क्रीनिंग की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अनन्या भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ग्रे ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि असली चंदू चैम्पियन। मुरलीकांत पेटकर से मिलकर बहुत रोमांचित हुआ। प्लीज मेरी उत्सुकता को समझने के लिए फिल्म देखें।

    फैंस ने दिया ऐसे रिएक्शन

    चंकी पांडे के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार फोटो है। वहीं, दूसरे ने लिखा कि चंदू चैम्पियन बहुत ही शानदार फिल्म है। इसके साथ ही कई यूजर ने भी फिल्म की तारीफ की।

    चंदू चैम्पियन का कलेक्शन

    कबीर खान के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला, कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित 'चंदू चैम्पियन' को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस मूवी ने 2 दिनों में 11 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि यह मूवी संडे को कितना कलेक्शन कर सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chandu Champion Box Office Day 1: रंग लाई Kartik Aaryan की मेहनत या हुआ बेड़ा गर्क? आ गया चंदू चैंपियन का रिजल्ट