यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandu Champion Box Office Day 1: रंग लाई Kartik Aaryan की मेहनत या हुआ बेड़ा गर्क? आ गया चंदू चैंपियन का रिजल्ट
Kartik Aaryan के करियर की सबसे कठिन फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून को दर्शकों के हवाले हो चुकी है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने मुरली ...और पढ़ें

HighLights
- चंदू चैंपियन के पहले दिन का कलेक्शन आया सामने
- कार्तिक आर्यन की मूवी ने कमाए इतने करोड़
- 'मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर बनी है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का इंतजार फैंस एक लंबे समय से कर रहे थे। कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की ये पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें वह सीरियस किरदार निभाते दिखे।
बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले निर्देशक कबीर खान द्वारा बनाई गयी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की कहानी पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) ने इस फिल्म में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है।
14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म का पहले दिन का रिजल्ट आ गया है। चंदू चैंपियन ने उम्मीदों के मुताबिक अच्छी कमाई की, या पहले ही दिन मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया, चलिये देखते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ें-
पहले दिन 'चंदू चैंपियन' ने कमाए इतने करोड़
कार्तिक आर्यन ने कबीर खान के निर्देशन में बनी 'मुरलीकांत पेटकर' की बायोपिक में खुद को ढालने के लिए कितनी मेहनत की थी, इसका एक नमूना तो हम ट्रेलर में देख चुके हैं। उन्होंने अपनी डायलॉग डिलीवरी से लेकर अपनी बॉडी तक पर काफी काम किया था।
यह भी पढ़ें: Chandu Champion Review: 'चंदू' के जुनून को जीने में कार्तिक ने लगा दी जान, यहां छिपा है 'विजय' का असली 'राज'
हालांकि, इतना कुछ करने और समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिलने के बावजूद भी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' उम्मीदों के मुताबिक फ्राइडे को ओपनिंग नहीं ले सकी। कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म के पहले दिन के घरेलू बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनलिक.कॉम के अर्ली आकंड़ों के मुताबिक, पहले दिन चंदू चैंपियन ने 4.75 करोड़ का बिजनेस किया, जो 5 करोड़ तक जा सकता है।
खबरें और भी

वीकेंड पर ये फिल्म बन सकती है 'चंदू चैंपियन' की मुसीबत
आपको बता दें कि 'चंदू चैंपियन' कार्तिक आर्यन की सबसे कम ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गयी है। इससे पहले शहजादा और सत्यप्रेम की कथा इन दोनों ही फिल्मों ने 6 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ली थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग और 150 रुपए की टिकट प्राइज को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि 'चंदू चैंपियन' भी 6 से 7 करोड़ के बीच में पहले दिन कमाई कर लेगी, लेकिन इसका ओपनिंग कलेक्शन निराशाजनक रहा।
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि वीकेंड पर इस फिल्म के रास्ते का सबसे बड़ा कांटा 'मुंज्या' है, जिसे दर्शक भी मिल रहे हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा भी कमा रही है। ऐसे में कार्तिक आर्यन की फिल्म शनिवार और रविवार को क्या कमाई करती है, ये तो वक्त ही बताएगा।