Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandu Champion Prediction: क्या Box Office के 'चैंपियन' बनेंगे Kartik Aaryan? पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 09:38 PM (IST)

    अब तक दर्शकों को अपने डायलॉग और कॉमेडी से हंसाने वाले Kartik Aaryan अब एक सीरियस किरदार के साथ सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। उनकी फिल्म चंदू चैंपियन रिल ...और पढ़ें

    पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई करेगी चंदू चैंपियन/ फोटो- IMDB
    पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई करेगी चंदू चैंपियन/ फोटो- IMDB

    HighLights

    1. चंदू चैंपियन रिलीज के पहले दिन करेगी इतनी कमाई
    2. मुरलीकांत पेटकर के किरदार में दिखेंगे कार्तिक आर्यन
    3. 150 रुपए की टिकट का क्या फिल्म को मिलेगा फायदा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन एक बार फिर से अपने दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इंडिया के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की फिल्म में वह उनका किरदार अदा करते हुए दिखाई देंगे।

    इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने अपनी फिजिकल बॉडी से लेकर अपनी डायलॉग डिलीवरी तक पर कितना काम किया है, इसका अंदाजा आप ट्रेलर से लगा सकते हैं।

    कुछ दिनों पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी, जिससे फिल्म पहले ही काफी अच्छी कमाई कर चुकी है। शुक्रवार को रिलीज होने वाली 'चंदू चैंपियन' से पहले दिन कमाई की कितनी उम्मीद है, चलिए जानते हैं।

    एडवांस बुकिंग में 'चंदू चैंपियन' ने की है इतनी कमाई

    कार्तिक आर्यन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि 'चंदू चैंपियन' उनके करियर की सबसे कठिन फिल्म है, ऐसे में इस फिल्म की सफलता उनकी लिए बहुत मायने रखती है। 9 जून को बुर्ज खलीफा पर फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन होने की घोषणा की गयी थी। चंदू चैंपियन की एडवांस बुकिंग की शुरुआत तो धीमी हुई थी, लेकिन बाद में फिल्म की रफ्तार बढ़ गयी।

    यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan के फैंस के लिए खुशखबरी ! मात्र 150 रुपये में मिल रही Chandu Champion की टिकट, लेकिन ऑफर सीमित

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से एक दिन पहले यानी की गुरुवार तक फिल्म की टोटल 77.98 लाख तक की कमाई हुई है। फिल्म की अब तक 27, 498 तक की टिकट बिक चुकी है। अब तक फिल्म के 7 हजार 252 से ज्यादा शोज बुक हो चुके हैं, जो अभी रात तक और ज्यादा बढ़ने वाले हैं।

    इतने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है 'चंदू चैंपियन'

    चंदू चैंपियन की एडवांस बुकिंग कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स ने पहले दिन थिएटर में दर्शक ज्यादा से ज्यादा आए इसके लिए एक स्ट्रेटेजी अपनाई है। उन्होंने पहले दिन यानी कि शुक्रवार की टिकट का प्राइज 150 रुपए कर दिया है, जिससे रात तक एडवांस बुकिंग कलेक्शन में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    एडवांस बुकिंग कलेक्शन के आंकड़ों को देखने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 6 से 7 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ले सकती है।

    यह भी पढ़ें: मोनोलॉग के बादशाह Kartik Aaryan ने सिंगल टेक में किया था 'चंदू चैंपियन' का ये सीन, ऐसी हो गयी थी मेंटल हेल्थ