विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्ट्रेस आयशा टाकिया के इस 3 साल के बेटे मिकैल को देख आप कह उठेंगे- So Cute, देखें ताज़ा तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Sat, 22 Jul 2017 07:10 AM (IST)

पिछले दिनों आयशा ने इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने उसका कैप्शन लिखा था- 'मेरी ज़िंदगी, मेरा बेटा मिकैल।' यक़ीनन उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है!

एक्ट्रेस आयशा टाकिया के इस 3 साल के बेटे मिकैल को देख आप कह उठेंगे- So Cute, देखें ताज़ा तस्वीरें
एक्ट्रेस आयशा टाकिया के इस 3 साल के बेटे मिकैल को देख आप कह उठेंगे- So Cute, देखें ताज़ा तस्वीरें

मुंबई। स्टार सन और स्टारडॉटर्स की लिस्ट दिनोंदिन लंबी होती जा रही है। इस कड़ी में एक और नाम जोड़ लीजिये और वो हैं एक्ट्रेस आयशा टाकिया का तीन साल का बेटा मिकैल। आयशा फ़िलहाल लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं। लेकिन, हाल ही में जब वो अपनी फ़ैमिली के साथ नज़र आयीं तो सबका ध्यान उनके मासूम बेटे मिकैल पर गया। आप भी उन्हें देखकर यही कहेंगे- So Cute!

आयशा टाकिया को सलमान ख़ान की फ़िल्म 'वांटेड' से पहचान मिली थी। हालांकि शादी के बाद इंडस्ट्री से उनका लगभग पैकअप हो गया था। लेकिन, अब उन्होंने बॉलीवुड में अपनी सेकंड इनिंग शुरू करने का प्लान कर लिया है। जल्द ही वो फ़िल्म 'बोरीवली का ब्रुसली' में अहम किरदार निभाती नज़र आएंगी। ये ताज़ा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आयी हैं। इन तस्वीरों में आप नन्हें मिकैल को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ये 'जग्गा जासूस' है बॉलीवुड का असली रोमांटिक डूड, ये 7 तस्वीरें हैं गवाह

आयशा टाकिया 1 मार्च 2009 को मुंबई में अपने ब्वॉयफ्रेंड फ़रहान आजमी के साथ शादी रचाने के बाद से फ़िल्मों में नहीं दिखी हैं। उनकी कमबैक का इंतज़ार उनके फैंस भी कर रहे हैं। पिछले दिनों आयशा ने इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने उसका कैप्शन लिखा था- 'मेरी ज़िंदगी, मेरा बेटा मिकैल।' यक़ीनन उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है!

गौरतलब है कि आयशा टाकिया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत टार्ज़न द वण्डर कार (2004) फ़िल्म से की जिसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड भी मिला था।

यह भी पढ़ें: मॉम श्रीदेवी और डैड बोनी कपूर के साथ जाह्नवी और ख़ुशी कपूर आख़िर कहां चलीं, देखें तस्वीरें

फ़िल्म डोर (2006) में युवा विधवा के पात्र के लिए उन्हें काफी सराहा गया। उन्हें अधिक कामयाबी वांटेड (2009) के कारण मिली जो व्यावसायिक दृष्टि से उनकी अब तक की सर्वाधिक सफल फ़िल्म है।