यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elli Avram ने आइस स्केटिंग से किया सबको हैरान, एक्ट्रेस का टैलेंट देख फटी रह गई फैंस की आंखें, वीडियो वायरल
Elli Avram एक्ट्रेस एली अवराम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मों में उनकी लोकप्रियता उस तरह की नहीं है जैसी उन्हें उम्मीद थी लेकिन एक्ट्रेस ...और पढ़ें

HighLights
- स्वीडिश ग्रीक मूल एक्ट्रेस हैं एली अवराम
- बॉलीवुड में 'मिकी वायरस' से किया डेब्यू
- एक्ट्रेस ने आइस स्केटिंग में दिखाया हुनर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avram) अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव पर्सनालिटी हैं। फैंस के साथ एली अक्सर अपने नए प्रोजेक्ट्स और फिल्मी दुनिया से अलग की जाने वाली चीजों का अपडेट शेयर करती हैं। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका टैलेंट देख हर कोई हैरान है।
एली ने दिखाया फैंस को अपना टैलेंट
'बिग बॉस 7' फेम एली अवराम ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी स्किल्स को देख हर कोई उन पर फिदा हो गया है। सामने आए वीडियो में एली को पूरे जोश के साथ आइस स्केटिंग करते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं वो जिस नजाकत के साथ ‘एनिमल’ (Animal) के गाने पर आइस स्केटिंग करते हुए परफॉर्म कर रहीं हैं, वो काबिले तारीफ है।
आइस स्केटिंग में दिखाया हुनर
एली के बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। स्मूदनेस के साथ आइस स्केटिंग करते हुए एली इतने मुश्किल टास्क के दौरान भी जो एक्सप्रेशन दे रही हैं, वो देखने लायक है। ये एक्ट किसी फिल्म के सीन से भी ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है। इस परफेक्शन के लिए एक्ट्रेस ने खुद पर कितनी मेहनत की होगी, यह वीडियो देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
वीडियो को शेयर करते हुए एली अवराम ने कैप्शन में लिखा- ‘कोई बॉडी डबल नहीं, बस मैं बर्फ पर अपना काम कर रही हूं। पहले भी मैं मेरा नया फेवरेट गाना है। मुझे बस अपने स्टाइल में इस पर वाइब करना था। एक दिन फिगर-स्केटिंग गर्ल का रोल प्ले करने का सपना देख रही हूं। ये पैशन रियल है।’
एक्ट्रेस के टैलेंट पर फिदा हुए फैंस
एली अवराम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इसे देखकर एक्ट्रेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। सभी ने एली की तारीफों में अब पुल बांध दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह बढ़िया है ऐली! आप बहुत मल्टी टैलेंटेड हैं। आपको मुख्य भूमिका में लिया जाना चाहिए, जहां आपको अपनी अद्भुत छुपी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिले!’ एक अन्य ने कमेंट किया, 'क्या फैनटैस्टिक स्केटर हो आप। आपके टैलेंट का कोई अंत नहीं।'