यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' फिल्म में Hina Khan निभाएंगी अहम किरदार, जानें क्या है फिल्म की कहानी
Hina Khan Country Of Blind एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर धमाकेदार फिल्म के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड को ...और पढ़ें

HighLights
- 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' फिल्म में हिना खान निभाएंगी अहम किरदार
- अंग्रेजी उपन्यास लेखक एचजी वेल्स की कहानी पर आधारित फिल्म की कहानी
- इस फिल्म से किया था हिना खान ने डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने बेहतरीन अभिनय कौशल के लिए मशहूर एक्ट्रेस हिना खान 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' फिल्म में एक नए किरदार से दर्शकों को हैरान करने वाली हैं। अंग्रेजी उपन्यास लेखक एचजी वेल्स की कहानी पर आधारित फिल्म में हिना खान अहम किरदार में नजर आएंगी। इसकी कहानी एक विशेष समुदाय पर आधारित जो कि बाहरी दुनिया से अलग-थलग रहती है।
एक विनाशकारी बीमारी उनके समुदाय को प्रभावित करती है, जिससे उस समुदाय की नई पीढ़ी के बच्चे बिना आंखो की रोशनी के पैदा होते है। राहत शाह काजमी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इनामुलहक, प्रधुम्न सिंह मॉल, अनुष्का सेन, नमिता लाल, मीर सरवर, जितेंद्र राय, अहमर हैदर और हुसैन खान जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।
वर्ल्डवाइड रिलीज कर रहा है रिलायंस एंटरटेनमेंट
'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' फिल्म में हिना खान के साथ शोएब निकाश शाह मुख्य भूमिका में हैं। इसे रिलायंस एंटरटेनमेंट वर्ल्डवाइड रिलीज कर रहा है, जो कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता राहत शाह काजमी द्वारा लिखित और निर्देशित है।
हिना ने इस शो से की करियर की शुरुआत
हिना खान के करियर की बात की जाए तो वह छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। हिना खान साल 2020 में बड़े पर्दे पर थ्रिलर फिल्म 'हैक्ड' में एक मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आई थीं।
खबरें और भी
विक्रम भट्ट की इस फिल्म से हिना खान ने बतौर लीड कलाकार बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी किया था। फिल्म की कहानी साइबर क्राइम से जुड़ी थी, जिसमें हिना खान ने सैम नाम की युवती का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया था कि सैम के द्वारा प्यार का प्रस्ताव ठुकरा चुका 19 साल का एक युवा उसका पर्सनल डाटा हैक कर लेता है, रोहन शाह इस भूमिका में विवेक के किरदार में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान ने आते ही भड़काई कंटेस्टेंट के बीच ऐसी चिंगारी, आपस में लड़ बैठे ये दो खिलाड़ी
19 साल का यह हैकर अपने टैलेंट का गलत तरह इस्तेमाल करता है। विवेक लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए हैकिंग का इस्तेमाल करता है। वह लड़कियों के मोबाइल, लैपटॉप और सिक्योरिटी कैमरा जैसे डिवाइस से पर्सनल डेटा चुराता है। फिर उसी डेटा को लीक करने की धमकी देकर उन लड़कियों को ब्लैकमेल करता है।
इसी दौरान विवेक सैम के प्यार में दीवाना हो जाता है और वह उसके मोबाइल फोन को हैक और पर्सनल लैपटॉप को हैक कर उससे कई लोगों को फर्जी मेल कर देता है, जिसके कारण सैम की नौकरी और सम्मान खतरे में आ जाती है।