Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान के धाकड़ अंदाज ने KKK13 में लगाए चार चांद, चैलेंजर बनने के लिए वसूली इतनी फीस

    Updated: Fri, 29 Sep 2023 11:58 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 Challenger Hina Khan Fees रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 तेजी से आगे बढ़ रहा है। शो से अब तक कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके ...और पढ़ें

    चैलेंजर बन खतरों के खिलाड़ी 13 में पहुंची हिना खान (Photo Credit- Instagram)
    चैलेंजर बन खतरों के खिलाड़ी 13 में पहुंची हिना खान (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में इन दिनों कुछ अलग देखने को मिल रहा है। इस शो में वैसे तो खतरा हर मोड़ पर होता है, लेकिन अब लेवल और बढ़ गया है। शो में पिछले सीजन के धुरंधरों को बुलाया गया है, जो कंटेस्टेंट्स का खून- पसीना छुड़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

    खतरों के खिलाड़ी 13 अब तक फैजल शेख और दिव्यांका त्रिपाठी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने हैरतअंगेज कारनामों के साथ कंटेस्टेंट्स के होश उड़ा दिए। इनके बाद अब केकेके 13 में हिना खान नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: जीतने के करीब पहुंचकर हारा ये मजबूत खिलाड़ी, इस बार नहीं चला नो-एविक्शन गेम

    खतरनाक स्टंट और जानलेवा अंदाज

    हिना खान का हाल ही में शो से एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस अजगर के साथ हवा में गाना गाते हुए स्टंट करते हुए नजर आई थीं। खतरों के खिलाड़ी 13 में हिना खान अपने खतरनाक स्टंट और तेज-तर्रार अंदाज दोनों से आग लगा रही हैं, लेकिन इसके लिए टीवी की इस बहू ने मोटी फीस भी वसूली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    एक्ट्रेस ने वसूली कितनी फीस ?

    हिना खान ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में हिस्सा लिया था। शो में उन्होंने अपने स्टंट से होस्ट रोहित शेट्टी के साथ-साथ फैंस को भी इम्प्रेस किया। यही वजह थी कि उन्हें शो में दोबारा एक चैलेंज की तरह वापसी करने का मौका मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेके 13 के एक एपिसोड से हिना खान ने लगभग 4.5 लाख और एक हफ्ते के लिए 9 लाख के करीब वसूले हैं। इसके साथ की बतौर चैलेंजर उन्होंने इस सीजन में 10 से 15 लाख के बीच की कमाई की है।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: इस बार हुआ ऐसा एविक्शन कि भड़के लोग, रोहित शेट्टी के शो पर लगाए गंभीर आरोप

    KKK 13 मे बचे खिलाड़ी

    खतरों के खिलाड़ी 13 से 7 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो चुके हैं। इनमें शीजान खान, सौंदस मौकाफिर, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, रोहित रॉय और डेजी शाह शो से बाहर हो चुकी है। इनके जाने के बाद अब शो में ऐश्वर्या शर्मा भट्ट, अर्जित तनेजा, अर्चना गौतम, डिनो जेम्स, नारया बनर्जी, रश्मीत कौर और शिव ठाकरे बचे हुए हैं।   

    खबरें और भी