यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाभी Kareena Kapoor ने ननद Soha Ali Khan के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की एक्ट्रेस की अनदेखी तस्वीरें
Soha Ali Khan Birthday बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान आज यानी 04 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर भ ...और पढ़ें

HighLights
- आज 45वां जन्मदिन मना रही हैं एक्ट्रेस सोहा अली खान
- भाभी करीना ने खास अंदाज में किया विश
- बहन सबा ने भी शेयर की अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Soha Ali Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। सोहा मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन हैं। अपनी मां और भाई की तरह सोहा ने भी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वो उनकी तरह सफल नहीं हो पाईं।
सोहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज उनके खास दिन पर परिवार से लेकर दोस्त तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ ही भाभी करीना कपूर खान और बहन सबा पटौदी ने भी एक्ट्रेस को खास तरीके से बर्थडे विश किया है।
यह भी पढ़ें: जब वी मेट के सीक्वल पर डायरेक्टर Imtiaz Ali ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'देखते हैं क्या होता है'
भाभी करीना कपूर ने खास अंदाज में किया ननद को विश
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोहा अली खान की कई सारी तस्वीरें हैं, जिनमें वह अपनी बेटी इनाया, पति कुणाल खेमू, भाई सैफ अली खान और परिवार के अन्य लोगों के साथ नजर आ रही हैं। अनदेखी तस्वीरों का यह वीडियो शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा 'मेरी झंझट-मुक्त, वास्तविक, मजाकिया और विश्वसनीय ननद को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको ढेर सारा प्यार। आज बांद्रा के सभी शाकाहारी शुगर फ्री चॉकलेट केक आपके फ्रिज में होंगे।
View this post on Instagram
सोहा ने दिया बर्थडे विश का जवाब
करीना के इस पोस्ट पर सोहा और बेबो दोनों के फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भी करीना के इस पोस्ट पर कमेंट कर सोहा को बर्थडे विश किया है। सोहा ने भी अपनी भाभी के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए उन्हें लिखा 'थैंक यू, लव यू।
खबरें और भी
सबा ने भी किया बहन को बर्थडे विश
सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी ने भी छोटी बहन को काफी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी और सोहा की बच्चपन की कई अनदेखी तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'मेरे छोटे बच्चे, मैंने तुमसे प्यार किया है और तुम्हारी रक्षा की है और हमेशा करती रहूंगी। आप जानते हैं कि मैं आपके सीक्रेट जानती हूं और आपका समर्थन करती हूं। आपके जीवन जीने के तरीके पर मुझे गर्व है।