Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nushrratt Bharuccha Back Mumbai: इजराइल में फंसी नुसरत भरूचा सही सलामत भारत लौटीं, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा डर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 03:23 PM (IST)

    नुसरत भरूचा के परिवार और फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अपने देश वापस लौट आई हैं। समाचार एजेंसी ANI ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ...और पढ़ें

    Nushrratt Bharuccha Mumbai Israel Photo Credit Instagram
    Nushrratt Bharuccha Mumbai Israel Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. नुसरत भरूचा इजराइल में फंस गई थी
    2. रविवार दोपहर एक्ट्रेस वापस मुंबई लौटी
    3. हाइफी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची थी नुसरत भरूचा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nushrratt Bharuccha Back Mumbai: फलस्तीन और इस्राइल के बीच का माहौल एक बार से गर्माया हुआ है। शनिवार की सुबह फिलिस्तीन ने इजरायल पर हमला किया। इस हमले से 300 लोगों की जान गई और हजारों की संख्या में लोग घायल है।

    इस बीच खबर आई कि नुसरत भरूचा इजराइल में फंस गई है, जिसके चलते एक्ट्रेस से संपर्क नहीं हो पा रहा है था। हालांकि, अब नुसरत के परिवार और फैंस के लिए  एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अपने देश वापस लौट आई हैं।

    यह भी पढ़ें- Nushrratt Bharuccha ने किए गणपति बप्पा के दर्शन, 'अकेली' की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक पहुंचीं एक्ट्रेस

    मुंबई लौटी  नुसरत भरूचा

    समाचार एजेंसी ANI ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही है। जैसे ही एक्ट्रेस एयरपोर्ट से बाहर निकलती है तभी मीडिया उन्हें चारों तरफ से घेर लेती है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर थोड़ा डर नजर आया।  उन्हें मीडिया  से कहा, मैं घर आ गई हूं मुझे घर जाने दे, प्लीज मुझे गाड़ी तक जाने दे और वह अपनी गाड़ी में बैठकर घर की और निकल गई।

    दूतावास की मदद से लौटी भारत

    इससे पहले ANI ने बताया था कि आखिरकार अभिनेत्री नुसरत भरुचा से संपर्क किया गया और दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है। वह सुरक्षित हैं और भारत आ गई हैं। बता दें कि नुसरत हाइफी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए इजराइल गई थी और हमास के हमले के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।

    खबरें और भी