Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस शमिता शेट्टी, बहन शिल्पा ने ऑपरेशन से पहले साझा किया वीडियो

    Updated: Tue, 14 May 2024 02:50 PM (IST)

    शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस काफी समय से एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से ज ...और पढ़ें

    Shamita Shetty And Shilpa Shetty (Photo Instagram)
    Shamita Shetty And Shilpa Shetty (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली थी। रविवार शाम शेट्टी परिवार वापस मुंबई लौटा था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिल्पा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस थोड़ा परेशान हो रहे हैं और कमेंट्स में सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू कर दिया।

    दरअसल, शिल्पा ने अपने छोटी बहन शमिता शेट्टी का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं और सर्जरी की बात करती दिखाई दे रही हैं। 

    यह भी पढ़ें-  परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकलीं शिल्पा शेट्टी, वैष्णो देवी के बाद अब केदारनाथ के किए दर्शन

    शमिता शेट्टी को क्या हुआ ?

    शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता इन दिनों काफी बीमार हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। एक्ट्रेस एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से जूझ रही हैं। इसके चलते वो हाल ही में मुबई के एक अस्पताल में भर्ती हुईं और उनकी सर्जरी हुई।

    इस वीडियो को शमिता ने भी अपने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडिया साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'क्या आप जानते हैं कि लगभग 40% महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं और हममें से ज्यादातर लोग इस बीमारी से अनजान हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

    मैं अपने दोनों डॉक्टरों, डॉ. नीता वार्टी और मेरी जीपी डॉ. सुनीता बनर्जी को शुक्रिया कहती हूं क्योंकि वो तब तक नहीं रुके जब तक उन्हें मेरे दर्द का मूल कारण पता नहीं चल गया। अब जबकि मेरी यह बीमारी चिकित्सा और सर्जरी के जरिए हटा दी गई है तो मैं अच्छे स्वास्थ्य और अब और अधिक शारीरिक रूप से दर्द मुक्त दिनों की आशा कर रही हूं!'

    फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

    इस वीडियो में शमिता के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ध्यान रखें, जल्दी ठीक हो जाएं। दूसरे यूजर ने लिखा- आपके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। अपना ध्यान रखना। तीसरे ने लिखा- मजबूत लड़की, अपना ख्याल रखना शमिता, जल्दी ठीक हो जाओ। 

    खबरें और भी

    शमिता शेट्टी का फिल्मी करियर 

    शमिता शेट्टी ने साल 2000 में फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू किया था, लेकिन उनकी किस्मत बहन शिल्पा की तरह पर्दे पर नहीं चली और महज कुछ ही मूवीज के बाद वह बड़े पर्दे गायब हो गईं। इसके बाद वह रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हालांकि, वह शो में काफी अच्छा खेल रहीं थीं, लेकिन बहन शिल्पा की शादी के कारण वह डेढ़ महीने बाद ही बिग बॉस के घर से बाहर आ गई थीं।