'हर चीज पब्लिकली...'The Kerala Story 2 का हिस्सा क्यों नहीं हैं अदा शर्मा? एक्ट्रेस ने फाइनली तोड़ी चुप्पी
अदा शर्मा ने आखिरकार 'द केरला स्टोरी 2' में अपनी अनुपस्थिति पर चुप्पी तोड़ी है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस फिल्म का वह हिस्सा नहीं हैं, ...और पढ़ें

HighLights
अदा शर्मा ने 'द केरला स्टोरी 2' पर चुप्पी तोड़ी
क्या मेकर्स ने एक्ट्रेस को नहीं किया अप्रोच?
जल्द ही क्राइम थ्रिलर फिल्म में दिखेंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द केरला स्टोरी (The Kerala Story) में नजर आईं अदा शर्मा (Adah Sharma) इसके दूसरे भाग में नहीं दिखीं। एक्ट्रेस को उनके फैंस ने बहुत मिस किया। फिल्म में उनके अभिनय की बहुत तारीफ हुई थी। हर किसी के मन में ये सवाल था कि एक्ट्रेस को पार्ट 2 में क्यों नहीं लिया गया।
अब फाइनली एक्ट्रेस ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। IANS के साथ बातचीत में अदा जिन्होंने फिल्म रिलीज के बाद से ही इस मामले में कुछ नहीं कहा था अब आखिरकार इस पर बात करती नजर आईं।
यह भी पढ़ें- सारा अर्जुन से लेकर अदिति भाटिया...बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्होंने अपने डेब्यू से दर्शकों को चौंकाया
अदा ने अपनी सफाई में क्या कहा?
अदा शर्मा ने कहा- 'मैं जिस फिल्म का हिस्सा हूं उस पर बात करना ठीक है लेकिन जिस मूवी का मैं हिस्सा नहीं हूं उसके बारे में सिर्फ न्यूज में बने रहने के लिए बोलना गलत है। मुझे ये रोल ऑफर हुआ था कि नहीं ये बात सिर्फ मेकर्स और एक्टर के बीच रहनी चाहिए। इसे पब्लिकली डिस्कस नहीं किया जाना चाहिए।'
उन्होंने आगे कहा- “पहले पार्ट में अफगानिस्तान में आईएसआईएस के शिविरों के बारे में दिखाया गया है कि कैसे एक मासूम लड़की आतंकवादी बन जाती है। दूसरा भाग की कहानी बिल्कुल अलग है।”
View this post on Instagram
अदा शर्मा बहुत जल्द एक क्राइम थ्रिलर हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री अक्सर प्रोस्थेटिक्स के साथ डरावनी फिल्म की तैयारी की झलकियां अपने इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस को इससे पहले सनफ्लावर (Sunflower) में देखा गया था जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया था। इसमें उनके साथ सुनील ग्रोवर नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 पर शुक्रवार को हुई धनवर्षा, बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों