विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने पर Adah Sharma को लगता है अजीब? बोलीं- 'डर होना चाहिए किसी भी चीज का'

Published: Wed, 14 Aug 2024 11:19 AM (GMT+05:30)

एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 1920 में भूतनी की एक्टिंग ...और पढ़ें

अदा शर्मा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत
अदा शर्मा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

HighLights

  1. सुशांत सिंह राजपूर के फ्लैट में रह रहीं अदा शर्मा
  2. एक्ट्रेस ने बताया फ्लैट में उन्हें कैसा महसूस होता है
  3. अदा शर्मा अपनी एक्टिंग को लेकर हैं फेमस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। '1920' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) लंबे समय से अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह कुछ महीने पहले ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई हैं। अदा अपने परिवार के साथ उसी घर में रह रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें यहां रहने पर कैसा लगता है। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका बांद्रा स्थित अपार्टमेंट खाली पड़ा था। किसी किराएदार ने उस घर को लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं, अब इंस्टैंट बॉलीवुड से बातचीत में उसी घर में रह रहीं अदा शर्मा ने वहां रहने का एक्सपीरियंस शेयर किया। इसी के साथ एक्ट्रेस ने ये भी क्लियर किया कि वह वहां रेंट पर रह रही हैं, उसे खरीदा नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'मैं भले ही शिफ्ट हो गई हूं लेकिन...', सुशांत का घर लेने पर Adah Sharma के माता-पिता ने दिया था ऐसा रिएक्शन

सुशांत के फ्लैट में रहने पर लगता है डर?

अदा से पूछा गया कि क्या उन्हें उस अपार्टमेंट में रहने में डर लगता है, जहां कभी सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ''क्यों डर लगना चाहिए? अगर लाइफ में आपने कुछ गलत नहीं किया है, तो डर किस बात का। अगर आप कुछ गिल्ट में हो या आपने कुछ गलत किया है, तो मुझे लगता है कि डर होना चाहिए किसी भी चीज का।''

इन फीचर्स वाला है अपार्टमेंट

बता दें कि अदा शर्मा जिस अपार्टमेंट में रह रही हैं, वह बांद्रा वेस्ट में है। वहां मॉन्ट ब्लैंक बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर यह अपार्टमेंट है। अगर इसके फीचर्स की बात करें, तो यह चार बेडरूम वाला अपार्टमेंट है। इसमें एक बड़ी सी छत भी है।

14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। उनका शव उनके अपार्टमेंट में ही मिला। एक्टर के निधन के बाद से यह अपार्टमेंट खाली पड़ा था।

यह भी पढ़ें: 'सुशांत भी रेंट पर रहता था', नए घर को लेकर Adah Sharma ने किया रिएक्ट, बताया- किसके साथ भर रहीं किराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।