Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manoj Muntashir: आदिपुरुष डायलॉग राइटर ने क्यों बदला अपना नाम? बताया 'मुंतशिर' का क्या होता है मतलब

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 12:24 PM (IST)

    Manoj Muntashir मनोज मुंतशिर इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। आदिपुरुष फिल्म के लिए लिखे गए डायलॉग से लोग उनसे खफा हैं। इस बीच मनोज मुं ...और पढ़ें

    File Photo of Manoj Muntashir. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Manoj Muntashir. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. णनोज मुंतशिर पर फूटा है लोगों का गुस्सा
    2. 'आदिपुरुष' के डायलॉग लिखे हैं मनोज मुंतशिर ने
    3. मनोज मुंतशिर का पुराना वीडियो वायरल, जिसमें बताया नाम बदलने की वजह

    नई दिल्ली, जेएनएन। मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहे हैं। वजह है उनके द्वारा लिखे गए 'आदिपुरुष' के डायलॉग। उन्होंने लंका दहन वाले सीन के लिए 'जलेगी तेरे बाप की' जैसे डायलॉग लिखे, जो लोगों को पसंद नहीं आ रहे, और लोग उनसे जबरदस्त खफा हैं।

    'आदिपुरुष' की कंट्रोवर्सी के बीच मनोज मुंतशिर से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह 'शुक्ला' से 'मुंतशिर' क्यों बने। इसके साथ ही उन्होंने मुंतशिर शब्द का मतलब भी बताया है।

    कैसे 'शुक्ला' से 'मुंतशिर' बने मनोज

    मनोज मुंतशिर का असली नाम मनोज शुक्ला है। मगर युवावस्था में ही उन्होंने अपना नाम अपनी मर्जी से बदल दिया। इसकी वजह भी खास है। उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज ने बताया कि शुक्ला से मुंतशिर बनते ही उनमें क्या बदलाव आए।

    जश्न ऐ रेक्ता को दिए एक इंटरव्यू में मनोज ने बताया, ''मैंने अपना नाम शुक्ला से मुंतशिर कर लिया। मेरे पिता जी पुरोहित हैं, वह जब भी शिव स्त्रोत गाते थे, मैं उसका मुकाबला करने के लिए इस्लामी आयतें गाया करता था।"

    खबरें और भी

    इसी से जुड़ा उनका एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मुंतशिर का मतलब क्या होता है। यह वीडियो रेडियो क्लिप का है। इसमें होस्ट मनोज ने कहती हैं, ''मनोज मुंतशिर का मतलब बिखरा-बिखरा। अगर मैं गलत नहीं हूं तो।'' इस पर मनोज कहते हैं, ''बिल्कुल आप गलत नहीं हैं।'' वह पूछती हैं कि यह कैसे जुड़ा। इस पर मनोज ने जवबा दिया कि, ''मैं शायरी की तरफ झुका, तो मुझे पेन नेम की जरूरत थी, और मैं था मनोज शुक्ला। मनोज शुक्ला में वैसे भी वजन नहीं था।''

    उत्तर प्रदेश से हैं मनोज मुंतशिर

    मनोज मुंतशिर उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रैजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 1999 में मुंबई चले गए। मनोज मुंतशिर डायलॉग राइटर होने के साथ-साथ लिरिसिस्ट भी हैं। उन्होंने 'बाहुबली 2' के लिए डायलॉग्स लिखे थे, जो इस कदर वायरल हुए कि लोग उसे सुनना आज भी पसंद करते हैं। 'केसरी' फिल्म से 'तेरी मिट्टी में मिल जावां' गाने के बोल भी मनोज मुंतशिर ने लिखे थे।