Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'फ्लॉप प्रूफ स्टार', Salman Khan और प्रभास को लेकर 'आदिपुरुष' डायरेक्टर के दो टूक बोल

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 04:25 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) और प्रभास (Prabhas) अपनी-अपनी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों में से एक हैं। इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग इस बात की गवाही है। इस ब ...और पढ़ें

    सुपरस्टार सलमान खान और प्रभास (Photo Credit-Instagram)
    सुपरस्टार सलमान खान और प्रभास (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. ओम राउत ने सलमान और प्रभास पर दिया बड़ा बयान
    2. आदिपुरुष डायरेक्टर ने दोनों को बताया फ्लॉप प्रूफ स्टार
    3. अगले साल सलमान खान इस फिल्म में आएंगे नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदिपुरुष जैसी फ्लॉप फिल्म को लेकर निर्देशक ओम राउत (Om Raut) बीते समय में काफी चर्चा में रहे हैं। अपने बेबाक बोल को लेकर वह काफी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और तेलुगु सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) को लेकर खुलकर बात की है। 

    सोशल मीडिया पर आदिपुरुष (Adipurush) निर्देशक का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इन दोनों अभिनेताओं को फ्लॉप प्रूफ स्टार कहा है। आइए एक नजर ओम के इस वीडियो और पूरे बयान पर डालते हैं। 

    सलमान और प्रभास को लेकर बोले ओम राउत

    प्रभास और सलमान खान को वो एक्टर्स हैं, जिनकी चाहने वालों की तादात काफी ज्यादा है। इनकी फिल्मों को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। इन दोनों को लेकर फिल्ममेकर ओम राउत ने हाल ही में खुलकर बात की है। दरअसल एक्स पर ओम के एक इंटरव्यू का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

    ये भी पढ़ें- Salman Khan के बॉडीगार्ड शेरा ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर भाईजान भी हो जाएंगे शॉक्ड, देखें तस्वीर

    जिसमें सलमान और प्रभास को लेकर उनसे सवाल पूछा गया है। जिस पर निर्देशक ने कहा है-

    सलमान खान और प्रभास का स्टारडम काफी ऊंचा है। ये दोनों फ्लॉप प्रूफ स्टार हैं, जिसकी वजह उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक दो फ्लॉप फिल्म होने से इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है और न ही इनकी काबिलियत पर सवाल उठाया जाना चाहिए। ये सच में अन्य स्टार्स से काफी हटके हैं।

    इस तरह से ओम राउत ने सलमान और प्रभास को लेकर दो टूक बात कही है। बता दें कि आदिपुरुष फिल्म को लेकर ओम का नाम बीते समय में काफी विवादों में भी रहा था। 

    प्रभास और सलमान की अपकमिंग मूवी

    हाल ही में प्रभास ने कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। जबकि सलमान खान ने बीते साल टाइगर 3 के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया था। आने वाले समय में प्रभास राजा साहब मूवी में दिखेंगे। जबकि दूसरी तरफ सलमान फिल्म सिकंदर (Sikandar) से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Salman Khan को इस हाल में देख फैंस को हुई उनकी सेहत की चिंता, बोले- जल्दी ठीक हो जाओ 'भाईजान'