यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Adipurush: रिलीज से पहले ही प्रभास-कृति सेनन की 'आदिपुरुष' को लगा झटका, 'फ्लैश' संग हुई क्लैश ने बिगाड़ा खेल
Adipurush प्रभास और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष को रिलीज से पहले ही तगड़ा झटका लगा है। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush: प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभी तक तो फिल्म को लेकर अच्छा ही सुनने को मिला है। जैसे रणबीर कपूर और राम चरण का रिलीज से पहले 10,000 से अधिक टिकट खरीद लेना। माना जा रहा है कि इससे फिल्म की एडवांस बुकिंग को काफी पुश मिलेगा। लेकिन अब एक हॉलीवुड फिल्म, 'आदिपुरुष' के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा...
रिलीज से पहले लगा आदिपुरुष को झटका
दरअसल, ट्रैकटॉलीवुड की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष IMAX वर्जन में उपलब्ध नहीं होगी। जबकि निर्माता पहले काफी एक्साइटेड थे और सोचा था कि आईमैक्स स्क्रीनिंग इतने बड़े लेवल पर रिलीज की जा रही है जो कि आदिपुरुष के फॉर्मेट पर बिल्कुल फिट बैठेगी। लेकिन अब ये संभव होता नजर नहीं आ रहा है। इसका कारण है हॉलीवुड की फिल्म फ्लैश जिससे आदिपुरुष का क्लैश हो रहा है।
'फ्लैश' से हुआ क्लैश
आदिपुरुष की आईमैक्स स्क्रीनिंग को अब खत्म कर दिया गया है क्योंकि वार्नर ब्रदर्स ने द फ्लैश की रिलीज के लिए पहले ही देश भर में सभी स्क्रीन रिजर्व कर दिए हैं। आधिकारिक नियमों के तहत एक साथ दो फिल्मों का प्रदर्शन संभव नहीं होगा। इसलिए, प्रभास की इस बड़े बजट की फिल्म को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कलेक्शन को लग सकता है झटका
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि नई रिलीज डेट की घोषणा के बाद से आदिपुरुष की सभी प्रमोशन मटेरियल में से आईमैक्स का लोगो गायब है। आदिपुरुष के कलेक्शन पर इससे कितना असर पड़ेगा, ये तो कहना जल्दबाजी होगी। 16 जून को रिलीज हो रही फिल्म में प्रभास के फैंस उन्हें भगवान राम के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। कृति सेनन भी सीता के रूप में नजर आने वाली है, जबकि सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाएंगे।