विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor के भगवान राम बनने की खबरों पर फूटा कंगना रनोट का गुस्सा, कहा- उस सफेद चूहे को है विवेक की जरूरत

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 10 Jun 2023 02:42 PM (IST)

Kangana Ranaut कंगना रनोट किसी भी बात को निडर होकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में रणबीर ...और पढ़ें

File Photo of Kangana Ranaut and Ranbir Kapoor
File Photo of Kangana Ranaut and Ranbir Kapoor

HighLights

  1. 'आदिपुरुष' की रिलीज के बीच रणबीर-आलिया को लेकर आई बड़ी खबर
  2. रणबीर कपूर के रामायण नाम की फिल्म में भगवान राम बनने की चर्चा है तेज
  3. इन चर्चाओं के बीच कंगना रनोट ने रणबीर कपूर पर साधा निशाना

नई दिल्ली, जेएनएन। लंबे अरसे के बाद प्रभु राम की रामकथा पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) रिलीज हो रही है। इस बीच खबर आ रही है कि रामायण पर एक और फिल्म बनेगी, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) माता सीता के रोल में होंगी। इसी के साथ केजीएफ स्टार यश (Yash) को लेकर चर्चा है कि वह रावण की भूमिका में दिख सकते हैं।

रणबीर कपूर भगवान राम बनेंगे या नहीं, इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट तो नहीं आया है, लेकिन इन रिपोर्ट्स के आधार पर कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने रणबीर कपूर को आड़े हाथ जरूर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रणबीर कपूर के लिए काफी कुछ ऐसा लिखा है, जिसे जानने के बाद रणबीर के फैंस का कंगना पर गुस्सा फुट सकता है।

कंगना रनोट ने रणबीर कपूर पर कसा तंज

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''हाल ही में मैंने सुना है कि बॉलीवुड में रामायण पर एक और मूवी बनने वाली है...जहां स्किनी फेमस सफेद चूहा (सो-काल्ड एक्टर) जिसे कुछ टैनिंग और विवेक की जरूरत है, वह जो इंडस्ट्री में लगभग सबके खिलाफ गंदा पीआर करने के लिए फेमस है...ड्रग एडिक्शन और वुमनाइजिंग के लिए फेमस है। वह जो खुद को ट्राइलॉजी में भगवान शिव जैसा साबित करना चाहता है (जो किसी ने देखी नहीं या उसके और पार्ट्स बनाना नहीं चाहता) वह अब भगवान राम बनना चाहता है...''

'यह किस तरह का कलयुग है'

कंगना ने आगे लिखा, ''इसके विपरीत एक साउथ इंडियन सुपरस्टार जो सेल्फ मेड पर्सन है, जो पूरी से फैमिली मैन है और परंपराओं को मानता है, वाल्मिकी जी के बताए गए वर्णन के अनुसार, वह भगवान राम की तरह दिखते हैं...उन्हें रावण का रोल ऑफर किया गया है...यह किस तरह का कलयुग है? किसी भी अजीब तरह के ड्रग्स लेने वाले व्यक्ति को भगवान राम की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। जय श्री राम।''

क्या यश ही होंगे रावण?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के मेकर्स करीब आठ महीने से इस रोल के लिए यश से बात कर रहे हैं। उनकी तरफ से रावण के रोल के लिए कन्फर्म कोई जवाब नहीं आया है। फिल्म के निर्देशक मधु मंटेना होंगे। मूवी का आधिकारिक एलान इस साल दिवाली के मौके पर किया जा सकता है।