Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush के निर्माता का बड़ा निर्णय, 10 हजार टिकटें स्कूल के बच्चों, अनाथालय व वृद्धाश्रम को देंगे फ्री

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 09:16 PM (IST)

    Adipurush Tickets Free आदिपुरुष फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इस फिल्म के निर्माता ने अब निर्णय लिया है कि फिल्म की 10 हजार टिकटें तेलांगना ने ...और पढ़ें

    Adipurush Tickets Free: आदिपुरुष फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है।
    Adipurush Tickets Free: आदिपुरुष फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Tickets Free: अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स जोकि आदिपुरुष फिल्म की निर्माता कंपनी भी है, ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म की 10,000 से ज्यादा टिकटें तेलांगना में सरकारी स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्धाश्रम में पूरे तेलंगाना में निशुल्क दी जाएंगी। यह अभिषेक अग्रवाल की कंपनी के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है,

    "आदिपुरुष के सिनेमैटिक अनुभव में डूब जाइए। 10,000 से ज्यादा टिकटें सरकारी स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्ध आश्रम के लोगों को तेलंगाना में अभिषेक अग्रवाल द्वारा निशुल्क दी जाएंगी। आपको टिकट पाने के लिए यह गूगल फॉर्म भरना होगा। आइए मिलकर जय श्री राम का नारा हर दिशा में गुंजायमान करें।"

    आदिपुरुष फिल्म में मुख्य भूमिका किसने निभाई है?

    इसके अलावा उन्होंने इसे आदिपुरुष के अभिनेता प्रभास, ओम राउत, सैफ अली खान, कृति सेनन, भूषण कुमार को टैग किया है। उन्होंने इसे 3 भाषाओं में जारी किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह की अहम भूमिका है। सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। सभी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

    आदिपुरुष फिल्म का निर्देशन किसने किया है?

    आदिपुरुष फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म आदि ग्रंथ श्री रामायण पर आधारित है। फिल्म में प्रभास भगवान श्रीराम, कृति सेनन ने माता सीता और सनी सिंह ने भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होनेवाली है। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया है। वहीं, फिल्म का बजट भी काफी अधिक है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

    आदिपुरुष से जुड़ा भव्य कार्यक्रम कहां किया गया था?

    इसके पहले, फिल्म से जुड़ा एक भव्य कार्यक्रम तिरुपति में किया गया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने फिल्म के कलाकारों के अलावा हजारों की संख्या में फैंस आए थे। इस कार्यक्रम की कुल राशि ढाई करोड़ रुपए थी जोकि कृति सेनन की फीस के समान है। इस फिल्म के पोस्टर और गाने फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी