विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aditi-Siddharth Wedding: पलके झुकाए दिखी अदिति की दिलकश अदाएं, वेडिंग एल्बम देख फैंस बोले -चांद जमीन पर आया

Published: Mon, 16 Sep 2024 07:10 PM (IST)

अदिति राव हैदरी की सादगी उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आती है फिर वह फिल्मों में हो या फिर ...और पढ़ें

अदिति राव हैदरी की वेडिंग एल्बम/ फोटो- Instagram
अदिति राव हैदरी की वेडिंग एल्बम/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अदिति राव हैदरी की खूबसूरती से नजरें हटाना है मुश्किल
  2. अदिति राव हैदरी ने शेयर की अपनी खूबसूरत वेडिंग एल्बम
  3. सोशल मीडिया पर लुक देखने के बाद फैंस बन गए दीवाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ फाइनली शादी कर ली है। उन्होंने 400 साल पुराने तेलंगाना के श्रीरंगपुर मंदिर में परिवार की मौजूदगी में शादी की है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2021 में 'महासमुद्रम' के सेट पर हुई थी, वहीं से दोनों की दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों की डेटिंग की अफवाह कई बार उड़ी, लेकिन इस कपल ने कभी कोई रिएक्शन दिया। इस साल मार्च में दोनों ने सगाई कर ली थी,जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। अब सगाई के पांच महीने बाद दोनों ने शादी करके अचानक ही फैंस को सरप्राइज कर दिया।

उनकी वेडिंग की किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। अदिति ने अपनी शादी की पूरी वेडिंग एल्बम शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस की निगाहें उन पर से हट नहीं रही हैं।

गोल्डन लहंगे-गजरा लगाए...अदिति की वेडिंग एल्बम है बेहद प्यारी

अदिति राव हैदरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तीन सीरीज में तस्वीरें शेयर की हैं। पहले और दूसरे वेडिंग एल्बम में अदिति-सिद्धार्थ की क्यूट केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

यह भी पढ़ें: जिस 400 साल पुराने मंदिर में Aditi Rao Hydari ने की शादी, वहां से एक्ट्रेस का है रॉयल कनेक्शन

किसी फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए हैं, वहीं अन्य तस्वीर में रंग दे बसंती एक्टर बड़े ही प्यार से अपनी दुल्हनिया के फोरहेड पर किस कर रहे हैं।

एक अन्य तस्वीर में दोनों सुकून से एक-दूसरे के गले लगे हैं। दूसरी फोटो सीरीज में अदिति और जहां कैमरे को देख रही हैं, वहीं सिद्धार्थ अपनी पत्नी को निहार रहे हैं। दोनों के वेडिंग मोमेंट इतने प्यारे हैं कि इन्हें देखकर फैंस के चेहरों पर भी बड़ी सी मुस्कान आ गई है।

अदिति की सादगी पर फैंस हार बैठे दिल

वेडिंग तस्वीर के अलावा भी अदिति ने कई और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह सिद्धार्थ को एकटक देख रही हैं। दूसरी तस्वीर में हाथों में कंगन पहले, कानों में झुमके और छोटी सी लाल बिंदी लगाए वह कैमरे के सामने पोज करती हुई दिखाई दीं।

एक अन्य तस्वीर में वह पलके झुकाए, नाक में सेप्टम, हाथों में कंगन पहने वह गोल्डन लेंगे में बेहद ही प्यारी लग रही है। अन्य एक फोटो में वह अपनी पायल से खेलती हुई नजर आईं, अन्य फोटो में उनके पैरों पर आलता लगा हुआ है। अदिति की ये सभी तस्वीरें बेहद ही प्यारी हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

अदिति राव हैदरी की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है, जैसे चांद ही जमीं पर आ गया हो"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "मणि रत्नम के सेट से सीधा शादी के मंडप में आई हैं"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "आप पर से हम कैसे अपनी निगाहें हटाए, बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं"।

यह भी पढ़ें: Aditi Rao Hydari and Siddharth: 400 साल पुराने मंदिर में शादी रचाएंगे अदिति-सिद्धार्थ, जाने कब होगी शादी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।